होटल में कोलकाता निवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी 

Spread the love

डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी किशोर रस्तोगी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने देर शाम कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसे खोला गया, जहां किशोर रस्तोगी मृत अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि मृतक का शव बिना कपड़ों के था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद डीडीयू नगर के सीओ अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *