22
May
मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह द्वारा संचालित टेक होम राशन प्लांट की सराहना की,साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत सांई ने आज सकलडीहा एवं धानापुर क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित टेक होम राशन (THR) प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्लांट समूह की महिलाओं द्वारा संचालित एक उत्पादन इकाई है, जहां एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के तहत पोषाहार का निर्माण किया जाता है।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पाद की गुणवत्ता और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी की…
