पीड़ित दुकानदार मिले डीएम से, सौपा पत्रक

Spread the love

डीडीयू नगर। दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा एवं पीड़ित दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी चंदौली से मिलकर दुल्हीपुर महाबलपुर में फोरलेन सड़क चौड़ीकरण करने की मांग रखी। मोर्चा ने मुआवजे के लिए जिलाधिकारी से 2013 कानून के तहत अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर जमीन मकान का उचित मुआवजा देने के बाद ही घरों को तोड़ा जाए। उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय एवं शासनादेश के निर्देश का पालन करने के उपरांत कोई कार्रवाई हो। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिलाया। जनसमस्याओं को लेकर लोकनिर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल के  बीच वार्ता करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट महेंद्र यादव, रतन कुमार श्रीवास्तव, डा आर के शर्मा, इन्द्रजीत शर्मा, शमीम मिल्की, चितरंजन सोनकर, महेंद्र शर्मा, एडवोकेट नसीम, गोविंद गुप्ता, परवेज, त्रिलोकी गुप्ता, बादल विश्वकर्मा, राजकुमार, मुकेश शर्मा, खलील इत्यादि भारी संख्या में पीड़ित दुकानदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *