30
May
*बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी मुकम्मल, एक जून को 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा* चन्दौली। अपर जिलाधिकारी वि०रा० राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 01 जून, 2025 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी०एड० 2025 के सकुशल सम्पादन हेतु तैयारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है (जो परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति में नकल विहीन रूप से परीक्षा सम्पादित करायेंगे। इसके अलावा सचल दल का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस…
