Chandauli

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकिया तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकिया तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लेखपालों को निर्देश: शिकायतों को लटकाए नहीं, समयबद्ध करें निस्तारण - जिलाधिकारी  बाढ़ से हुए नुकसान का लेखपाल अपने हल्के में जाकर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें सुनिश्चित-  जिलाधिकारी  चंदौली/ आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस चकिया तहसील सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर 03 का निस्तारण हुआ। साथ ही एक दर्जन से अधिक शिकायतों में टीम भेजकर निस्तारण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।बिना सूचित किए सम्पूर्ण…
Read More
अब प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति कॉन्वेंट स्कूलों से कत्तई कम नहीं – रमेश जायसवाल

अब प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति कॉन्वेंट स्कूलों से कत्तई कम नहीं – रमेश जायसवाल

शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित  चंदौली/ विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन के प्रसारण को देखा गया। विधायक रमेश जायसवाल द्वारा समस्त विकास खंडों से एक-एक अध्यापक जिनके विद्यालय में इस वर्ष नवीन नामांकन सर्वाधिक हुआ है, को प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक ने सभा को उद्बोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षकों की सभा में कभी…
Read More
जलाशयों पर पहुंचे जिलाधिकारी,जल संरक्षण एवं रखरखाव का लिया जायजा 

जलाशयों पर पहुंचे जिलाधिकारी,जल संरक्षण एवं रखरखाव का लिया जायजा 

चंदौली/ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग दिनांक 03 सितम्बर को देर शाम तक सम्बन्धित अधिकारियों के साथ पहाड़ी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बीयर, भोका बंधी शिकारगंज, मूसा खाड बंधा का स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया।  इस दौरान बांध की भराव क्षमता, बांध की लंबाई, पानी की आवक, ओवरफ्लो की स्थिति, बांध का गेज मीटर तथा बांध के गेटों का निरीक्षण किया, जल संरक्षण, बांध के रखरखाव की जानकारी ली एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा भोका बंधी शिकारगंज के भ्रमण के दौरान आस-पास के गांवों से उपस्थित लोगों से बातचीत कर वहां की भौगोलिक स्थिति एवं बंधी के बारे…
Read More
गरीब परिवारों के लिए कन्या सुमंगला योजना वरदान साबित हो रही है

गरीब परिवारों के लिए कन्या सुमंगला योजना वरदान साबित हो रही है

निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त करने वाली लाभार्थी के पास राशन कार्ड नहीं, तो फैमिली आईडी जरूरी जनसुविधा केंद्र या पंचायत सचिवालय से बनवाएं फैमिली आईडी जरूरी चंदौली/ जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के वह लाभार्थी जो निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रहे है, यदि उनका राशन कार्ड नहीं बना हो तो वह अपना फैमिली आई०डी० कार्ड अनिवार्य रूप से किसी भी जनसुविधा केन्द्र से या पंचायत सचिवालय से बनवा ले। इसके अतिरिक्त जिस परिवार में बच्चों की अधिकतम संख्या 2 हो तथा वार्षिक आय अधिकतम 03 लाख रू० हो, वह बालिका…
Read More
कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चन्दौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग अस्पताल में महिला कल्याण विभाग के कार्मिक द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, एवं महिला सशक्तिकरण पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।  बालिकाओं को बचाने और उन्हें शिक्षित करने के लिए "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे सरकारी अभियानों के साथ-साथ समाज के दृष्टिकोण में बदलाव के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर समस्या है। महिलाओं बालिकाओं के लिए महिला सशक्तिकरण एक बेहतर और संतुलित समाज के निर्माण में सहायक होता है, क्योंकि यह समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है। …
Read More
जिलाधिकारी  ने पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी  ने पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण किया

पुलिस लाइन में बने टेस्टिंग लैब में पहुंच निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मैटेरियल की जिलाधिकारी ने परखी गुणवत्ता  चन्दौली ।  जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और उसकी जानकारी प्राप्त किया एवं संबंधित अधिकारी कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी एवं मजदूरों की संख्या के बारे में जानकारी ली, मजदूरों की संख्या कम रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मजदूरों की संख्या को बढ़ा कर समय सीमा में कार्य…
Read More
शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंची नौगढ़

शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंची नौगढ़

नौगढ़,चन्दौली।(जीजी न्यूज)। शान्ती कुंज  हरिद्वार से चलकर कलश यात्रा नौगढ़ पहुंचने पर  स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। चंदौली के नौगढ़ में शांतिकुंज हरिद्वार सोनभद्र से चलकर ज्योति कलश रथ यात्रा आगमन पर मंत्र उद्घोष कर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण करने के पश्चात बाजार एवम ग्रामीण वासियों ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर चकिया के लिए प्रस्थान कराया। जिसमें  नौगढ़ थाना पुलिस प्रशासन सुरक्षा ब्वस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। थाने…
Read More
स्वर्गीय मुकेश के पुण्यतिथि पर किया गया वृक्षारोपण

स्वर्गीय मुकेश के पुण्यतिथि पर किया गया वृक्षारोपण

पीडीडीयू नगर। महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अमर गायक स्वर्गीय मुकेश की याद में,नगर में स्थित बसंत विहार कॉलोनी, क्राइस्ट द किंग चर्च में, 21 वृक्षों का पौधारोपण किया गया।      इस अवसर पर उनके जिंदगी के फलसफे पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की गई,जिसमें "कहता है जोकर सारा ज़माना आधी हकीकत आधा फसाना, जिंदगी न टूटे लड़ी, हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है, जिसको अपनी आवाज देने वालों में अशोक महतो एवं अविनाश चौबे ने दी।       कार्यक्रम में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष ट्रीजा एलियट,पी कुजूर जेन,हेलन,प्रभा,वर्षा,पुष्पा,मुन्नी देवी पटेल,अंजू…
Read More
भाजपा का काम वोट चोरी, घोटाले और जाति धर्म के नाम पर लड़ाना है – अजय राय 

भाजपा का काम वोट चोरी, घोटाले और जाति धर्म के नाम पर लड़ाना है – अजय राय 

भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है इसका जवाब आगामी बिहार चुनाव में जनता देने जा रही है चन्दौली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय को सैयदराजा शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में जाते समय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के आर्य समाज मंदिर पर जोरदार नारों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।  इस दौरान अल्प ठहराव पर पूर्व मंत्री अजय राय ने मीडिया से कहा कि भाजपा की सरकार की कलई खुल चुकी है निरंतर कई घोटाले के बाद वोट चोरी का…
Read More
जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

चंदौली/जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने माह अगस्त की मासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया गया।  इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने निर्वाचन कार्यालय और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते समय वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया।  निरीक्षण के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यगण मौजूद रहे।
Read More