06
Dec
चंदौली। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई और अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सकलडीहा तहसील सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी- अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित चल रही निर्माण कार्य का सम्बन्धित विभाग…
