31
Jan
चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के खराब सड़क पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई सड़क दुरुस्त करने योग्य हो उसे भ्रमण कर प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए…
