Category: UTTAR PRADESH

  • किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों के बारे में किया गया जागरूक 

    किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों के बारे में किया गया जागरूक 

    प्रगतिशील किसान किये गये सम्मानित 

      चन्दौली । कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में मिलेट्स रेसिपी विकारा उपभोक्ता जागरूकता/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स पटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा द्वारा प्रागण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

    डा० अभयदीप गौतम, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। डा० विशाल दीक्षित, द्वारा मानव जीवन में हो रही विभिन्न बीमारियों से बचने हेतु श्री अन्न से जुड़े फसले ज्वार, बाजरा, सावां, कोदों, कुटकी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गयी। श्री रमेश सिंह, अध्यक्ष शिवनन्दम् फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, धानापुर ने जायद मक्का के उत्त्पादन एवं तिलहनी फसलों की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। श्री गनासिंह कुशवाहा, अवर अभियन्ता द्वारा खेती में कृषि यंत्रीकरण एवं जायद फसलों के लिये हो रही सिंचाई के असुविधा में सोलर सिंचाई पम्प लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

    उक्त कार्यक्रम में मिलेट्स से सम्बन्धित रेसिपी का बी०डी० फीड्स, होटल रमाडा, अशोक इन्टर कालेज, बबुरी, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, विश्वामित्र ग्रामोद्योग, कानपुर द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। चयन समिति द्वारा स्टालों पर लगे रेसिपी के टेस्ट के आधार पर बी०डी० फीड्स को प्रथम, होटल रमाडा को द्वितीय एवं वि‌ठ्ठलदास, प्रगतिशील कृषक को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उप कृषि निदेशक द्वारा सभी किसान भाईयों से श्री अन्न की खेती करने की अपील की गयी। साथ ही दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक श्री दीनानाथ श्रीवास्तव व अन्य कृषक उपस्थित रहे। अन्त में उप कृषि निदेशक भीमसेन द्वारा मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता / राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स घटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समाप्ति की घोषणा की गयी।

  • औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक बनाए – जिलाधिकारी 

    औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक बनाए – जिलाधिकारी 

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

    चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

    रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण के लंका-अलीनगर मार्ग) को चौड़ा करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। ग्राम डाबरिया,धानपुर में स्थापित हो रहे सी बी जी प्लांट हेतु लगभग दो किलोमीटर रोड निर्माण की मांग की गई थी।जिसपर लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रोड निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही उसको पूर्ण कर लिया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर हर संभव प्रयास कर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

    उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक के दौरान अधि अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

  • आयकर विभाग की हाईटेक कार्रवाई, सपा नेता इस्तियाक खान तक पहुंची जांच

    आयकर विभाग की हाईटेक कार्रवाई, सपा नेता इस्तियाक खान तक पहुंची जांच

    सोनभद्र । आयकर विभाग की कार्रवाई अब व्यापक और बहुस्तरीय रूप ले चुकी है। 26 घंटे से अधिक समय से विभाग की टीमें जिले में डटी हुई हैं और जांच का दायरा सपा नेता इस्तियाक खान से जुड़ी ईशान कंस्ट्रक्शन की पत्थर खदान तक पहुंच गया है। खदान क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तकनीक से जियो मैपिंग की जा रही है, जिससे स्वीकृत सीमा और वास्तविक खनन का मिलान किया जा सके।सूत्रों के अनुसार यह पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से शुरू हुआ। पहले चरण में शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से टीमें जिले में दाखिल हुईं और खनन कारोबारियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई। इसके बाद जांच सीधे खदानों, कार्यालयों और बैंक खातों तक पहुंच गई। इसी क्रम में टीम ओबरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंची, जहां ईशान कंस्ट्रक्शन से जुड़े खातों की गहन पड़ताल की जा रही है।जांच टीम लखनऊ स्थित सपा नेता के आवास 3/13 सैफायर विला, सरोजिनी नायडू मार्ग, हांडा हॉस्पिटल लेन, योजना भवन के पास, हजरतगंज भी पहुंची। फिलहाल इस्तियाक खान न तो सोनभद्र में मौजूद पाए गए और न ही लखनऊ स्थित आवास पर। सूत्र बताते हैं कि वह प्रदेश से बाहर हैं, हालांकि अधिकारियों से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और उन्हें शीघ्र उपस्थित होने के लिए कहा गया है।वाराणसी जोन के अधिकारियों की अगुवाई में सोनभद्र जनपद के 14 से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच जारी है। 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग टीमों में तैनात हैं। तकनीकी टीम ड्रोन के जरिए खदान क्षेत्र की मैपिंग कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर खनन गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक एमएम-11 जारी करने में अनियमितता और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। आयकर विभाग ने खदान से जुड़े तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन और अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। बैंकिंग लेनदेन की गहन जांच के दौरान बड़े वित्तीय खुलासे की संभावना जताई जा रही है।ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद खनन कारोबार में सन्नाटा पसरा है और व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया है, लेकिन स्पष्ट संकेत हैं कि जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में कुछ अन्य प्रभावशाली नाम भी सामने आ सकते हैं।शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से शुरू हुआ यह गोपनीय अभियान अब खदानों से बैंक खातों तक पहुंच चुका है और सोनभद्र की इस बड़ी तकनीकी जांच पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

  • उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026” का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को होगा

    उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026” का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को होगा

    एक्सपो में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालक सम्मिलित होंगे

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026 का दो दिवसीय आयोजन 27 एवं 28 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कल 27 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से होगा। एक्सपों में भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0सिंह बघेल, उ0प्र0 सरकार के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त एक्सपो में उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के वीरू साहनी, उ0प्र0, मत्स्य विकास निगम लि0 के अध्यक्ष  रमाकांत निषाद, अवनीश कुमार अवस्थी,  के0वी0राजू, अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, भारत सरकार के संयुक्त संचिव  सागर मेहरा तथा महानिदेशक मत्स्य श्रीमती धनलक्ष्मी के0 प्रतिभाग करेंगें।  प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय एक्सपो में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालक सम्मिलित होंगे।

    मीन महोत्सव प्रदेश के मत्स्य किसानों एवं मत्स्य उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को आधुनिक, लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह संवाद कार्यक्रम जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगा। प्रत्येक मत्स्य किसान एवं मत्स्य उद्यमी  को तकनीकी ज्ञान, योजनाओं की जानकारी एवं बाज़ार से सीधा जुड़ाव प्राप्त होगा, जिससे मत्स्य क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित होगा। साथ ही प्रदेश की जनता को व्यापार, एक्वा पर्यटन, पोषण सुरक्षा एवं रोजगार का लाभ मिलेगा।

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा : लाभार्थियों को सामग्री वितरण और योजनाओं की समीक्षा

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा : लाभार्थियों को सामग्री वितरण और योजनाओं की समीक्षा

    योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए – राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर उतरा, जहां जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह विकास भवन के लिए रवाना हुईं।

    विकास भवन में लाभार्थियों को सामग्री वितरण

    विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और सामग्री वितरित की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट तथा 200 पोषण पोटली दी गईं। 500 आयुष्मान कार्ड, 50 वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के 10 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। दो लाभार्थियों को मोटराइज्ड दोना मशीन, दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रुपये के चेक वितरित किए गए।

    राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक किट उपलब्ध कराने पर जोर दिया ताकि बच्चों को पढ़ने का बेहतर वातावरण मिल सके। स्वच्छता पर बल देते हुए प्रत्येक 15 दिन में बच्चों के नाखून काटने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। टीबी मुक्त अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर मरीज को पूरी तरह स्वस्थ घोषित न करें, तब तक पोषण पोटली दी जाती रहे। आयुष्मान योजना और स्वामित्व योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम होना चाहिए। मुख्यमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराने की बात भी रखी।

    खतौनी और भूमि मामलों पर स्पष्ट निर्देश

    राजस्व विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खतौनी से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को समय से जमीन का अधिकार मिल सके और विवाद की संभावना समाप्त हो। भूमि विवादों में प्रशासन और पुलिस को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    समीक्षा बैठक और प्रदर्शनी का अवलोकन

    राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया और वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने मोटे अनाज की खेती पर किसानों से चर्चा की। बेसिक शिक्षा, खादी, रेशम, उद्योग, महिला कल्याण, एनआरएलएम, बाल विकास, उद्यान और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया गया। एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में 100 बच्चियों का टीकाकरण भी किया गया।

    चाक-चौबंद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

    दौरे को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक रूट लाइनिंग की गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। डॉग स्क्वायड और एंटी-सबोटाज टीम ने पूर्व जांच की। खुफिया इकाइयों को सक्रिय रखा गया। प्रवेश स्थलों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया और पार्किंग की पूर्व व्यवस्था की गई।

  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई

    जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

    विद्युत, सीवर, निर्माण कार्य एवं क्षतिपूर्ति मामलों पर मंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

    लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने आज अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रकरण, विद्युत बिल में त्रुटि सुधार, सीवर लाइन की समस्याएं, नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति, क्षतिपूर्ति भुगतान तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न होकर परिणामोन्मुखी होनी चाहिए, जिससे लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

    मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि विद्युत एवं नगर विकास से जुड़े मामलों में तकनीकी कारणों का हवाला देकर अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बनी रहे। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

    कार्यक्रम में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • आईटीबी बर्लिन-2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश पर्यटन की सशक्त मौजूदगी, समृद्ध विरासत का होगा भव्य प्रदर्शन

    आईटीबी बर्लिन-2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश पर्यटन की सशक्त मौजूदगी, समृद्ध विरासत का होगा भव्य प्रदर्शन

    03 से 05 मार्च तक आयोजित आईटीबी बर्लिन में मनेगा 60 वर्षों की गौरवशाली विरासत का उत्सव

    ITB बर्लिन-2026 की थीम ‘डिस्कवर द स्टोरीज बिहाइंड 60 इयर्स ऑफ लेगेसी’ होगी

    एडवेंचर टूरिज्म, बिजनेस ट्रैवल, एलजीबीटीक्यू+ ट्रैवल, लग्जरी ट्रैवल, मेडिकल टूरिज्म सहित अन्य पर प्रदर्शनी

    उ०प्र० पर्यटन के स्टॉल पर विभाग की वेबसाइट्स-मोबाइल एप्लीकेशन, पर्यटन सर्किट, वेलनेस टूरिज्म और ओडीओपी का प्रदर्शन

    आईटीबी बर्लिन-2026 में दुनिया से संवाद करेगा उत्तर प्रदेश का पर्यटन विजन- जयवीर सिंह

    लखनऊ। विश्व पर्यटन उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित मंच आईटीबी बर्लिन-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक पर्यटन संभावनाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। आगामी 03 से 05 मार्च तक आयोजित ‘इंटरनेशनल टूरिज्म-बोर्से बर्लिन’ में पर्यटन विशेषज्ञों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष उत्तर प्रदेश अपने विविध पर्यटन स्थलों, टूरिज्म सर्किट्स, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म की झलक पेश करेगा। 

    उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘आईटीबी बर्लिन-2026′ का आयोजन बर्लिन एक्सपो सेंटर सिटी, मेसे डैम 22 में किया जाएगा। वर्ष 1966 से आईटीबी बर्लिन वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन उद्योग के लिए एक अग्रणी मंच के रूप में स्थापित है। इस वर्ष यह अपने 60 वर्षों की गौरवशाली विरासत का उत्सव मनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन अपने विजन के साथ दुनिया से संवाद करेगा।’

    *आईटीबी बर्लिन-2026 की थीम* 

    ‘इंटरनेशनल टूरिज्म-बोर्से बर्लिन (आईटीबी बर्लिन-2026)’ इस बार अपने 60 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाने जा रहा है। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि को रेखांकित करते हुए आईटीबी बर्लिन-2026 की थीम ‘डिस्कवर द स्टोरीज बिहाइंड 60 इयर्स ऑफ लेगेसी’ रखी गई है। यह वैश्विक पर्यटन उद्योग के विकास, नवाचार, साझेदारी सहित अन्य प्रेरक प्रसंगों को एक मंच पर सामने लाएगी। यह थीम अतीत की विरासत को सम्मान देते हुए भविष्य की रूपरेखा तय करता है। 

    *बदलती प्राथमिकताएं-उभरते रुझान*  

    आईटीबी बर्लिन-2026 में प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यटन जगत की बदलती प्राथमिकताओं और उभरते रुझानों को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी को भौगोलिक सीमाओं तक सीमित न रखकर एडवेंचर टूरिज्म, बिजनेस ट्रैवल, एलजीबीटीक्यू+ ट्रैवल, लग्जरी ट्रैवल, मेडिकल टूरिज्म तथा ट्रैवल टेक्नोलॉजी जैसे विविध बाजार खंडों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य हर प्रकार के यात्रियों और उद्योग से जुड़े हितधारकों को उनकी रुचि और जरूरत के अनुरूप अनुभव मिल सके। 

    *’वैश्विक मंच पर प्रदर्शित होंगी प्रदेश की पर्यटन संभावनाएं’*

    उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में यूपी टूरिज्म भव्य पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा। पवेलियन में साइनेज एवं डिस्प्ले अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा में होंगे। इसके अलावा, वीवीआईपी लाउंज, रचनात्मक सेटअप, हस्तशिल्प, कलाकृतियां एवं ओडीओपी (एक जनपद, एक उत्पाद) को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट्स एवं मोबाइल एप्लीकेशन को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे प्रदेश की पर्यटन क्षमता को वैश्विक मानचित्र पर नई मजबूती मिलेगी।

  • काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

    काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

     वाराणसी । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

    शिवराज सिंह चौहान ने भगवान शिव की आराधना की और प्रदेश व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भगवान शिव की पावन नगरी काशी में श्री बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन से मेरा मन अलौकिक ऊर्जा से भर गया है। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो यही प्रार्थना है।

  • सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

    सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

    अपेक्षित जनपद की श्रेणी से मॉडर्न जनपद के तरफ अग्रसर,जल्द ही मॉडर्न जनपद के रूप में पहचाना जाएगा चन्दौली – शिवम मिश्रा 

    चन्दौली/ शिवम मिश्रा नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली (प्रतिनिधि) द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई। ‘संपूर्णता अभियान 2.0’  28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाला 3 महीने का विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सेचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का आयोजन संपूर्णता अभियान की नींव पर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। 3 महीने के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ आकांक्षी ब्लॉकों में निम्नलिखित 6 पहचाने गए केपीआई पर ध्यान केंद्रित करेगा। आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाले 6 महीने से 6 वर्ष तक के बच्चों का शत प्रतिशत हो, रिपोर्टिंग माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप दक्षता, कार्यात्मक शौचालय वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों शत प्रतिशत हो, पेयजल सुविधा सभी संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर शत प्रतिशत रहे, स्कूलों की कुल संख्या के सापेक्ष लड़कियों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा स्कूलों का शत प्रतिशत रहे, टीकाकृत गोवंश (एफएमडी का टीकाकरण) का शत प्रतिशत सुनिश्चित हो।

    संपूर्णता अभियान 2.0′ के तहत आकांक्षी जिलों के लिए पहचाने गए 5 प्रमुख केपीआई निम्नलिखित हैं:

    1.जन्म के समय वजन किए गए जीवित बच्चों का अनुपात शतप्रतिशत, 2.अनुमानित मामलों के सापेक्ष क्षय रोग (टीबी) मामले की अधिसूचना दर (सार्वजनिक और निजी संस्थान)।3.उन आंगनवाड़ी केंद्रों/शहरी पीएचसी का प्रतिशत, जिन्होंने पिछले एक महीने में क्रमशः कम से कम एक ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस / शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस आयोजित किया है।4.कार्यात्मक बालिका शौचालयों वाले स्कूलों का शत प्रतिशत।5. पशुओं का प्रतिशत टीकाकरण।इस अभियान की गति को बनाए रखने और निरंतर भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिलों और ब्लॉकों को नियमित आउटरीच गतिविधियाँ संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इस प्रयास को सफल बनाने और जमीनी स्तर पर ठोस प्रभाव डालने के लिए जिले/ब्लॉक दिए गए संकेतकों के शत-प्रतिशत लक्ष्य (सेचुरेशन) को प्राप्त करने के लिए 3 महीने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले/ब्लॉक हर महीने लक्ष्य प्राप्ति की प्रगति को ट्रैक करेंगे।जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन अभियान लागू करेंगे।जिला स्तरीय अधिकारी निरंतर निगरानी के लिए फील्ड विजिट करेंगे।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नीति आयोग प्रतिनिधि शिवम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद में स्वास्थ्य तथा शिक्षा बेहतर हो गई है इसी तरह अन्य पैरामीटर पर बेहतर कार्य करते हुए आकांक्षी जनपद से बाहर निकल कर विकसित जनपद में स्थान प्राप्त कर एक मॉडर्न जनपद के रूप में पहचान प्राप्त कर सके इस पर सम्बन्धित विभाग कार्यक्रम आयोजित कर शासन के मंशा को पूर्ण करें। 

    उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय बच्चों के लिए खुला रहे उसपर बेहतर साफ-सफाई शुद्ध पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रहे साथ ही बच्चों को साफ सफाई, शौचालय का उपयोग सहित अन्य नैतिकता भी सिखाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, डीपीओ आई सी डी एस राज कपूर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने असवारी गांव में पहुंची राज्यपाल

    ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने असवारी गांव में पहुंची राज्यपाल

    ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामानों को देखकर किया सराहना*

     वाराणसी। आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब स्थित असवारी गांव में ग्रीन आर्मी आफ वेलफेयर संस्था द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल का ग्रीन आर्मी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी के महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का लगाए गए स्टालों तथा सिलाई सेंटर अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया और गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए ठेला तथा बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल तथा ग्रीन आर्मी की महिलाओं की पारिश्रमिक भुगतान हेतु चेक वितरण किया। 

    राज्यपाल ने महिलाओं हेतु सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा शराबबंदी सहित विभिन्न किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में सराहना करते हुए उनका हौसला बुलंद किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु स्वयं सहायता समूह बनाने पर जोर दिया।होप वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि काशी को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान को साकार करने को लेकर वाराणसी में बाहर से आने वाले पर्यटकों द्वारा गंगा घाटों पर स्नान के बाद छोड़े गए कपड़ों को इकट्ठा कर वहां से लाकर के वाशिंग करने के उपरांत कटिंग करके वेलफेयर ट्रस्ट की ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा सिलाई मशीन से तरह-तरह की सुंदर और आकर्षक बैग बनाकर वाराणसी नगर निगम को दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ विजय जायसवाल, एसडीएम शांतुन कुमार सिनसिनवार, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ,एसीपी संजीव शर्मा, अजय श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, दिव्यांशु उपाध्याय, श्याम कांत, संदीप गुप्ता, विकास दीक्षित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।