23
Dec
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के महान सपूत, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन अन्नदाता किसानों के लिए समर्पित था। किसानों के मसीहा के रूप में उनकी ख्याति पूरे भारत में थी। चौधरी चरण सिंह देश, गांव और किसान के हित में बेहिचक बोलते थे। उनका कहना था कि ‘जब तक किसान गरीब रहेगा, तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारतवर्ष की समृद्धि का मार्ग देश के खेत एवं खलिहान से होकर गुजरता है।’मुख्यमंत्री आज यहां…
