मुख्य सचिव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

Spread the love

 लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने आज मुख्य सचिव आवास परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। हम सभी इस गणतंत्र भारत के नागरिक होने के नाते अत्यंत सौभाग्यशाली हैं। आज भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में तेज गति से अग्रसर है। इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी और समाज के हर वर्ग को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। इस अवसर पर समारोह में प्रमुख स्टाफ ऑफिसर श्रीमती अमृता सोनी, स्टाफ ऑफिसर रविन्द्र कुमार सहित, मुख्य सचिव कार्यालय एवं आवास के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *