19
May
पटना। एनटीपीसी बाढ़ को आंतरिक एवं बाह्य संचार में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित टस्कर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एनटीपीसी बाढ़ की आंतरिक और बाह्य हितधारकों के लिए उत्कृष्ट संचार रणनीति को मान्यता देता है। यह पुरस्कार 17 मई 2025 को केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक औपचारिक समारोह में लोकसभा सांसद डॉ. शशि थरूर द्वारा प्रदान किया गया। एनटीपीसी बाढ़ की ओर से यह पुरस्कार विकास धर द्विवेदी (कार्यकारी – कॉर्पोरेट संचार) द्वारा प्राप्त किया गया। कॉर्पोरेट संचार अनुभाग ने इस उपलब्धि के लिए जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (बाढ़) के सक्षम नेतृत्व के प्रति…
