एनटीपीसी बाढ़: सीपेट-2 बैच के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

पटना। मंगलवार  को एनटीपीसी बाढ़ में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), हाजीपुर के माध्यम से एक विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का शुभारंभ किया गया। इससे सीपेट हाजीपुर में 38 नांमाकित प्रशिक्षणार्थियों को प्लास्टिक उद्योग से संबधित 6 महीने का आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन ईडीसी परिसर में किया गया, जिसमें श्रीकांत केरहालकर, महाप्रबन्धक (ओ एंड एम),  प्रशांत कुमार सामल, अपरमहाप्रबन्धक (मानव संसाधन),  प्रशांक चंद्रा, डीजीएम-एचआर और सीपेट समन्वयक  राम स्वरूप सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सीपेट हाजीपुर में 6 महीने का आवासीय सुविधा, कोर्स, ट्रेनिंग किट, यूनिफार्म सहित आने-जाने की व्यवस्था भी एनटीपीसी बाढ़ द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग और इंजेक्शन मोल्डिंग जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण पहल के तहत परियोजना से प्रभावित गांवों के युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले बैच के 100% प्रतिभागी प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलतापूर्वक नियुक्त हुए हैं, जिससे इस कार्यक्रम की प्रभावशीलता का प्रमाण मिलता है।


एनटीपीसी की इस पहल के तहत सामुदायिक विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करती है, बल्कि आर्थिक स्वतंत्रता और स्थानीय उद्योगों के सतत विकास में भी योगदान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *