19
May
भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए बने नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, और बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जिला कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों के लिए बने नवनिर्मित ओपेन जिम का शुभारंभ किया। ओपेन जिम बंदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करेगा।…
