भदोही । विकास खण्ड औराई एवं भदोही के ग्राम पंचायतों समधा ताल से आच्छादित क्षेत्रो में नाले में नरकट, सरपत एवं खुदाई न हो पाने के कारण 22 ग्राम पंचायतो जिसमें 20 ग्राम पंचायतें औराई तथा 02 ग्राम पंचायत भदोही सरौली, उगापुर ,समधाखास, डुढाव ,भैसहटा ,दवनपुर नरथुआ, भरतपुर ,उयकरनपुर ,दिघवट ,घमहापुर तुलापुर, हथियाडील, बासदेवपुर ,उपरोठ, चकापुर तिउरी ,महराजगंज, हुसैनीपुर ,परानापुर ईटवा ,गोडापार ,सरबतखानी इत्यादि ग्राम पंचायतो में पूर्व से बने जल निकासी नाले की खुदाई मनरेगा योजना से कराने हेतु ग्राम पंचायतो के प्रधानो, तकनीकी सहायक, सचिव खण्ड विकास अधिकारी एवं बन्धी प्रखण्ड वाराणसी के अभियंता, सिचाई प्रखण्ड फतेपुर के अभियंता के साथ संयुक्त रूप से मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष बैठक विकास भवन सभागार में की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बन्धी प्रखण्ड वाराणसी से प्राप्त जनपद के नालो से अंकित नक्शो को लेकर नाले का चिन्हाकंन किया ,साथ ही निर्देश दिया गया कि दो दिन के अन्दर ड्रोन से सर्वे कराकर तत्काल प्राक्कलन बनाकर कार्य को स्वीकृत करके 01-02 जून तक कार्य प्रारम्भ करा दिया जाय। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में उपायुक्त (श्रम रोजगार), परियोजना निदेशक, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), एस०डी०ओ० बन्धी प्रखण्ड वाराणसी, जिला पंचायत राज अधिकारी इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे।
सीडीओ ने नालों से अंकित नक्शों का किया चिन्हाकंन ,दो दिन के अन्दर ड्रोन से सर्वे कराकर कार्य को प्रारम्भ कराने का निर्देश
