Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12726 Posts
बहराइच के विद्यार्थियों ने विस्टाडोम ट्रेन से भ्रमण कर देखा दुधवा और कतर्नियाघाट

बहराइच के विद्यार्थियों ने विस्टाडोम ट्रेन से भ्रमण कर देखा दुधवा और कतर्नियाघाट

ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की पहल, अधिकारियों ने छात्रों को विस्तार से जानकारी दी लखनऊ : उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने और युवाओं को ईको पर्यटन के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कालेज और आज़ाद इंटर कॉलेज के 30 विद्यार्थियों को विस्टाडोम ट्रेन से दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट का भ्रमण कराया गया।  सभी विद्यार्थी युवा टूरिज्म क्लब के सदस्य थे जो कि पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में…
Read More
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देगी रोपवे कनेक्टिविटी, श्रद्धालुओं की सुलभ यात्रा हमारा प्रयास – जयवीर सिंह 

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देगी रोपवे कनेक्टिविटी, श्रद्धालुओं की सुलभ यात्रा हमारा प्रयास – जयवीर सिंह 

लखनऊ : पर्यटन विभाग ने राज्य के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों चित्रकूट स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम और महोबा के गोरख गिरी पर्वत पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास की तैयारी की है। प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत दोनों स्थलों पर विश्व स्तरीय रोप-वे प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी। सुरक्षा, कार्यक्षमता और स्थायित्व को ध्यान में रखकर योजना पर कार्य किया जाएगा।  यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं…
Read More
उत्तर रेलवे क्रिकेट अकादमी की रोमांचक जीत 

उत्तर रेलवे क्रिकेट अकादमी की रोमांचक जीत 

नई दिल्ली । उत्तर रेलवे क्रिकेट अकादमी  ने संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी नई दिल्ली को 4 रन से पराजित कर दिया। मैच संस्कृति स्कूल के ग्राउंड में खेला गया। टॉस जीत कर संस्कृति स्कूल की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया, नॉर्दर्न रेलवे क्रिकेट अकादमी जूनियर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 183 रन बनाए। लक्ष्य जांगड़ा ने 97, अभिनव ने 39 तथा अर्नव बेनीवाल ने 29 रनो का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए संस्कृति स्कूल की टीम 179 रनों पर ऑल आउट  हो गई। सम्यक जैन 44,  कार्तिक 49, विख्यात मिश्रा ने…
Read More
लखनऊ में बेवजह विद्युत कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी – ए.के. शर्मा

लखनऊ में बेवजह विद्युत कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी – ए.के. शर्मा

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ के राजभवन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सीजी सिटी का किया औचक निरीक्षण उपकेंद्र की लॉग बुक और लोड पैनल का लिया जायजा, उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश  लखनऊ: भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बेवजह विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का सामना न करना पड़े, विद्युत आपूर्ति बढ़ती मांग के अनुरूप हरहाल में बहाल रहे तथा विद्युत् उपकरणों की सुरक्षा एवं उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर न भटकना पड़े। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को दोपहर को विद्युत नगरीय वितरण…
Read More
शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया होनी चाहिए – पार्थ सारथी सेन शर्मा

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया होनी चाहिए – पार्थ सारथी सेन शर्मा

*प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने कैंसर केन्द्र सहित शहरी सीएचसी दुर्गाकुण्ड का लिया जायजा* *दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं का जाना हाल* *तीसरी नजर से जिले के आकस्मिक सेवाओं का किया अवलोकन* वाराणसी। प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी चिकित्सालयों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं…
Read More
दो साल से फरार 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

दो साल से फरार 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

चोलापुर। एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह चोलापुर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर दो साल से फरार चल रहे 25000 रुपये का इनामिया अपराधी पारसनाथ पांडेय का अपराधिक इतिहास बताते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जो कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगा चुका है। पिछले वर्ष 2023 के कई घटनाओं में इसका नाम प्रकाश में आने के बाद चोलापुर पुलिस इसकी तलाश में लग थी। काफी खोज बिन के बाद इसको तालपुकुर 17 बीटी रोड थाना टीटागढ़ बैरकपुर उत्तरी 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायालय…
Read More
एनटीपीसी दादरी को टस्कर राष्ट्रीय पुरस्कारों में तीन प्रतिष्ठित सम्मान

एनटीपीसी दादरी को टस्कर राष्ट्रीय पुरस्कारों में तीन प्रतिष्ठित सम्मान

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि थिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित टस्कर राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 समारोह में एनटीपीसी दादरी को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जहां विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों , निजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और उद्यमी विचारों के साथ देशभर से संस्थाएं भाग लेती हैं। कड़े प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन के बीच एनटीपीसी दादरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए: गोल्ड पुरस्कार : राजभाषा प्रचार-प्रसार  गोल्ड पुरस्कार : ग्रामीण खेलों के प्रोत्साहन में उत्कृष्टता सिल्वर पुरस्कार : सामाजिक प्रभाव आधारित लघु फिल्म…
Read More
सीसीएल ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सीसीएल ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

राँची । सीसीएल के कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज रविवार को गांधीनगर क्रीड़ांगन में हुआ। शिविर का उद्घाटन रेखा पाण्डेय, महाप्रबंधक (कल्याण), सीसीएल, द्वारा किया गया। अपने संबोधन में महाप्रबंधक (कल्याण) ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण में सहयोग दे रहे क्रिकेट व वॉलीबॉल कोचों का  स्वागत किया। वॉलीबॉल शिविर का संचालन झारखंड वॉलीबॉल संघ के लेवल-2 कोच निशिकांत पाठक, उत्तम राज, तथा सीसीएल के अनुभवी वॉलीबॉल खिलाड़ी सतीश…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर श्रमदान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर श्रमदान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान हर दिन नई गति पकड़ रहा है और इस मुहिम में एनटीपीसी विन्ध्याचल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां चलाए जा रहे प्रभावशाली अभियानों ने न केवल समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित किया, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी को भी मजबूती से स्थापित किया है। इसी क्रम मे एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर श्रमदान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।इस पहल का नेतृत्व ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल) ने किया। इस अवसर पर  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  डी.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), राजशेखर पाला,…
Read More
एनटीपीसी सीपत द्वारा हमर धरोहर अंतर ग्रामीण लोक कला प्रतियोगिता आयोजन

एनटीपीसी सीपत द्वारा हमर धरोहर अंतर ग्रामीण लोक कला प्रतियोगिता आयोजन

विलासपुर। एनटीपीसी सीपत परियोजना की ओर से "हमर धरोहर अंतर ग्रामीण लोक कला प्रतियोगिता 2025" का भव्य आयोजन किया गया,   जिसमें परियोजना क्षेत्र के प्रभावित ग्राम गतौरा,रलिया, रांक, जांजी, कौड़ियां,सीपत एवं कर्रा के 12 दलों से कुल 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में 8 से 80 वर्ष के आयु के प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा की समृद्ध संस्कृति विरासत को सहेजते हुए लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा को संजोना और नई पीढ़ी को इसकी विरासत से जोड़ना रहा। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। एनटीपीसी के कला निकेतन में…
Read More