04
Mar
सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन पीपलकोटी। सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय भावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन में, विष्णुगढ़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की सीआईएसएफ इकाई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) के वीपीएचईपी औषधालय और जिला अस्पताल, गोपेश्वर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह (3 मार्च - 10 मार्च 2025) के अवसर पर किया गया, जिसका उद्देश्य रक्तदान जैसी पुनीत पहल को बढ़ावा देना और चिकित्सा आपात स्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता करना था। शिविर का उद्घाटन अजय वर्मा, परियोजना प्रमुख (वीपीएचईपी) एवं विश्वनाथ अवुति, उप कमांडेंट, सीआईएसएफ द्वारा किया गया। इस…
