Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12697 Posts
पत्रकार के हत्यारों को दी जाए फांसी, सुरक्षा के लिए बने कानून

पत्रकार के हत्यारों को दी जाए फांसी, सुरक्षा के लिए बने कानून

 सीएम को संबोधित पत्रक सौंप कड़ी कार्रवाई की उठाई मांगसोनभद्र। सीतापुर में भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर पत्रकार की हुई हत्या को लेकर सोमवार को पत्रकारों में आक्रोश की स्थिति बनी रही। घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए सोनभद्र इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की तरफ से सीएम को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसके जरिए हत्यारों को फांसी दिए जाने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग उठाई गई। दो मिनट का मौन रख, दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।  पत्रकारों का कहना था कि सीतापुर में पत्रकार…
Read More
विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सीआईएसएफ ने धूमधाम से मनाया 56 वां स्थापना दिवस

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सीआईएसएफ ने धूमधाम से मनाया 56 वां स्थापना दिवस

बीजपुर/सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद इकाई में सोमवार की सुबह बल का 56 वां स्थापना दिवस समापन समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिहंद परियोजना प्रमुख अनील कुमार श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ गीत से हुई तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड ग्राउंड में सुसज्जित चारो टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडर ने पथ संचलन कर सलामी की अनुमति ली उसके पश्चात मार्चपास्ट  करते हुए चारों टुकड़ियों के प्लाटून कमांडर सहित जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।  परेड समापन के पश्चात उप समादेष्टा प्रदीप कुमार…
Read More
50वें क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन, छात्र वर्ग से मोहित तो छात्रा वर्ग से प्रकृति बनी चैम्पियन

50वें क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन, छात्र वर्ग से मोहित तो छात्रा वर्ग से प्रकृति बनी चैम्पियन

दुद्धी,सोनभद्र।  तहसील मुख्यालय पर स्थित भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय का 50वाँ क्रीड़ा समारोह का सफल समापन सोमवार को हो गया। सबसे अंतिम खेल के रूप में छात्राओं द्वारा कुर्सी दौड़ के रूप में हुई। दूसरे दिन की समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर रामसेवक सिंह यादव ने किया।   दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह प्रतियोगिता का परिणाम बताते हुए कार्यक्रम क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती एवं समारोह संयोजक मिथिलेश गौतम ने संयुक्त रूप से बताया कि 500 मी छात्र वर्ग दौड़ में रामबली, मंदीप,रविंद्र क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय रहे तथा गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग से रोहित, अमन, विशाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय…
Read More
महिला विकास और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति को दुगनी रफ्तार मिलेगी – राजेश कुमार

महिला विकास और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति को दुगनी रफ्तार मिलेगी – राजेश कुमार

बालको में विश्व महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन *विश्व महिला दिवस के अवसर पर पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया बालकोनगर,। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको की 83 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस…
Read More
एनटीपीसी सिम्हाद्री में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह धूमधाम से संपन्न

एनटीपीसी सिम्हाद्री में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह धूमधाम से संपन्न

विशाखापटनम। एनटीपीसी सिम्हाद्री में 4 से 10 मार्च, 2025 तक 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसका समापन प्लांट परिसर में सेफ्टी पार्क में आयोजित  हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक समीर शर्मा, संयुक्त मुख्य कारखाना निरीक्षक (आंध्र प्रदेश सरकार) शिव शंकर रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और अनुबंध कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन, नारा प्रतियोगिता, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। शुरुआत ‘सुरक्षा शपथ’ के साथ हुई, जिसमें कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया गया। समीर शर्मा ने दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के लिए एनटीपीसी…
Read More
सीएमपीडीआई एवं एफजीएस के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सीएमपीडीआई एवं एफजीएस के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

रांची ।  सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत झारखंड राज्य के 40 बेरोजगार युवाओं को ‘‘फ्लेबोटोमी तकनीशियन’’ पाठ्यक्रम में आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आज ‘फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज (एफजीएस)’, रांची के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया। सीएमपीडीआई ने इस कार्यक्रम के लिए 44.20 लाख रूपये का बजट आवंटित किया है। फ्लेबोटोमी तजकनीशियन पाठ्यक्रम छात्रों को प्रयोगशाला, अस्पताल, नर्सिंग होम, चिकित्सकों के कार्यालय, निजी क्लीनिक, रक्त बैंक, डायग्नोस्टिक सेंटर, इन्फ्यूजन सेंटर, रक्तदान केन्द्र आदि में कार्य करने का ज्ञान प्रदान करता है। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (पर्यावरण/सीएसआर)-सह-नोड्ल…
Read More
प्रसिद्ध पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत के उत्तर ध्रुव अभियान को सीसीएल परिवार का समर्थन

प्रसिद्ध पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत के उत्तर ध्रुव अभियान को सीसीएल परिवार का समर्थन

रांची। प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही और विश्व रिकॉर्ड धारक सत्यरूप सिद्धांत अप्रैल 2025 में उत्तर ध्रुव अभियान पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD)  निलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें  बेहद कठिन एवं चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए ध्वजा सौंपी और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर CCL के निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र  एवं CC&PR विभाग के विभागाध्यक्ष  आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।  सिंह ने  सत्यरूप सिद्धांत को उनके अब तक के अद्भुत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके अभियान की सफलता की कामना की।…
Read More
सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर डाला नगर में शोकसभा, बदमाशों को फांसी देने की मांग

सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर डाला नगर में शोकसभा, बदमाशों को फांसी देने की मांग

डाला, सोनभद्र / सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की सरेराह गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में सोमवार को डाला नगर के पत्रकारों ने शहीद स्मारक परिसर में शोकसभा आयोजित की। पत्रकारों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार निडर होकर घोटालों और भ्रष्टाचार का खुलासा करते हैं, लेकिन बदमाश उन्हें निशाना बनाते हैं, जिससे उनकी जान चली जाती है। पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की। साथ…
Read More
सीएमपीडीआई परिसर में एनसीओईए द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

सीएमपीडीआई परिसर में एनसीओईए द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

रांची। सीएमपीडीआई परिसर में एनसीओईए (सीटू) द्वारा पूरे धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेबीसीसीआई के सदस्य एवं सीएमपीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी डी.डी. रामानंदन, एनसीओईए (सीटू) के महामंत्री आर.पी. सिंह, अध्यक्ष समीर विश्वास, कार्यकारी अध्यक्ष श्री निताय घोष तथा शाखा सचिव प्रलय भट्टाचार्यी ने सभी कोयला कर्मियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक पर्व मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी) अजय कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी/जनसंपर्क) संजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय…
Read More
टीबी हारेगा, सोनभद्र जीतेगा : प्रयास फाउंडेशन ने वितरित की पोषण पोटली

टीबी हारेगा, सोनभद्र जीतेगा : प्रयास फाउंडेशन ने वितरित की पोषण पोटली

रेणुकूट: हिंडाल्को पेट्रोल पंप के समीप स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रयास फाउंडेशन द्वारा 25 क्षय रोगियों को ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस पोषण पोटली में भुना चना, लाई, दलिया, सोयाबड़ी, मूंगफली दाना, गुड़ और प्रोटीनेक्स जैसी पोषक सामग्री शामिल थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रासिम हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल त्रिपाठी ने कहा कि टीबी से बचाव के लिए सावधानी और स्वच्छता बेहद जरूरी है। उन्होंने रोगियों को समय-समय पर आवश्यक पोषण लेने और नियमित जांच कराने की सलाह दी। कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसाइटी के सुभाष राय, प्रयास…
Read More