Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12697 Posts
व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

रायपुर, / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। व्यापम की नई वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in  को 27 फरवरी 2025 से शुरू किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से प्रोफाइल पंजीकरण किया हुआ है, उन्हें अपने प्रोफाइल को अद्यतन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार-बार नहीं भरनी होगी। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा और इसी प्रोफाइल पर अभ्यर्थी लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर…
Read More
बिजली बिल में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का कोड़ातराई में दिखा असर

बिजली बिल में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का कोड़ातराई में दिखा असर

*833 उपभोक्ताओं ने किया आवेदन, 69 घरों में लग चुके सौर संयंत्र* रायपुर, / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ग्रामीण इलाकों में लोगों के बिजली खर्च को कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में इस योजना ने कई परिवारों को राहत पहुंचाई है, जिससे वे हर महीने हजारों रुपये की बचत कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना न केवल लोगों के बिजली खर्च को कम कर रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है।…
Read More
सरगुजा वनमण्डल में अवैध नीलगिरी कटाई पर बड़ी कार्रवाई

सरगुजा वनमण्डल में अवैध नीलगिरी कटाई पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर, /वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर और मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में सरगुजा वनमण्डल ने नीलगिरी लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वन अधिकारियों को वन संपदा की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई कर अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी जब्त की गई, वहीं अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को भी राजसात कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।  वनमंडलाधिकारी…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान

*महिला पत्रकारों ने साझा किए अपने अनुभव और चुनौतियाँ, मुख्यमंत्री के साथ लंच और सेल्फी भी ली* रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित "महतारी वंदन अभिनंदन" कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

*माता कौशल्या व प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की* रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और श्री दशरथ दरबार के भी दर्शन किए। इस…
Read More
छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

, फिल्म "छावा" को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट*  रायपुर, / छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "छावा" को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश…
Read More
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

*‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान* थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का मिला निवेश प्रस्ताव  57,000 करोड़ की जलविद्युत परियोजनाएं, नदियों से बनेगी बिजली थर्मल और न्यूक्लियर पावर से भी मिलेगी छत्तीसगढ़ को ऊर्जा रायपुर,- छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली…
Read More
बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण से बच्चों में खुशी, 12 मार्च को उद्घाटन 

बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण से बच्चों में खुशी, 12 मार्च को उद्घाटन 

बाराबंकी।  लखनऊ पब्लिक स्कूल एलपीएस चौराहा, बाराबंकी के छात्रों की विशेष माँग पर महाप्रबन्धक शिखर पाल सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन आगामी 12 मार्च 2025 को प्रातः 11 बजे चेयरमैन/सांसद प्रतापगढ़ डॉक्टर एस. पी. सिंह के द्वारा किया जायेगा। बास्केटबॉल कोर्ट उद्घाटन के तुरन्त बाद विद्यालय की अनेक शाखाओं के छात्र की टीमों के बीच प्रतियोगितायें सम्पन्न होंगी।          उक्त जानकारी देते हुए डॉ ऋतु सिंह प्रिंसिपल लखनऊ पब्लिक स्कूल एलपीएस चौराहा बाराबंकी ने बताया कि छात्रों के लिए खेल की अनेक सुविधाओं के साथ बास्केटबॉल का जुड़ना…
Read More
विश्व संस्कृति की जननी है गोड़वाना संस्कृति – तुलेश्वर सिंह मरकाम

विश्व संस्कृति की जननी है गोड़वाना संस्कृति – तुलेश्वर सिंह मरकाम

 आदिवासी मेला,महासम्मेलन में विजयगढ़ किले पर 8 आदिवासी कन्याओं का सामुहिक विवाह संपन्नसोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) एवं गोड़वाना विजयगढ़ सेवा समिति की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित आदिवासी मेलाध् महासम्मेलन में रविवार को 8 आदिवासी कन्याओं का सामुहिक विवाह  संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक छत्तीसगढ़ एडवोकेट तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि गोड़वाना संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है। आदिवासियों को भारतीय जनगणना में धर्म कोड नहीं दिया गया है।   उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य का सोनभद्र जिला आदिवासी  बाहुल्य है। बावजूद इसके अनुसूचित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया। आदिवासियों के…
Read More
हिंडाल्को ने महिलाओं को दी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा

हिंडाल्को ने महिलाओं को दी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा

रेणुकूट,सोनभद्र। हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हिंडाल्को के मुखिया समीर नायक के मार्गदर्शन एंव मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। यह आयोजन म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी र्पाक में दुद्धी बभनी एवं म्योरपुर की 70 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर लोक कला आधारित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ ही महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार भी रखे।   मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अनिल झा ने कहा…
Read More