11
Mar
सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) के द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत विगत रविवार को निःशुल्क बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा जिस से कि उनके समग्र विकास में मदद मिल सके। साथ ही उन्हें आत्म विश्वास के साथ जीवन के प्रति स्वस्थ भावनात्मक दृष्टिकोण प्रदान करना था। इस शिविर में सरकारी मेडिकल कॉलेज, सतना से मनोचिकित्सा विशेषज्ञ एवं टीम ने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से उपस्थित बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बच्चों के अभिभावकों…
