Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12655 Posts
होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा

होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा

*मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी* रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के दिशानिर्देश पर होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया है। होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश…
Read More
होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर….

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर….

*विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों ने खेली होली* *मंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्य, डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा* रायपुर, /: विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। *मंत्री-विधायकों के फाग गीतों…
Read More
मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण

मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण

*बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बस्तर पंडुम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* रायपुर, / बस्तर के लोग जीवन का हर पल उत्सव की तरह जीते हैं और अपनी खुशी की अभिव्यक्ति के लिए उनके पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। बस्तर में शांति स्थापना के लिए हम तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं और बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर के लोकजीवन और लोकसंस्कृति को सहेजने के साथ ही उनकी उत्सवधर्मिता में हम सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मांदर की थाप पर नाचते…
Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का किया गया वितरण

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का किया गया वितरण

जनपद भदोही में जि0पं0अ0, जि0अ0, जिलाधिकारी की उपस्थिति में 184639 पात्र परिवारों को सब्सिडी प्रदान की गई भदोही / होली,रमजान,ईद त्यौहार के अवसर पर खुशियों के उपहार के रूप में प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 1890 करोड़ की धनराशि से उ०प्र० के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ से किया गया।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जन सामान्य के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 डॉक्टर, एएनम ,आशा को शील्ड देकर जिलाधिकारी,सीडीओ,सीएमओ ने किया सम्मानित भदोही /-जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ। समीक्षा बैठक में जिला अर्बन हेल्थ मिशन के अंतर्गत अर्बन कोऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रदीप शास्त्री द्वारा अर्बन पीएचसी पकड़ी, नई बाजार ,गोपीगंज सहित कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने एवं चीफ फार्मासिस्ट अमित प्रजापति द्वारा गलत डाटा फीडिंग , रिपोर्टिंग करने पर जिलाधिकारी ने दोनों का वेतन रुकते हुए शो काज नोटिस जारी किया। साथ ही नोडल अधिकारी डॉक्टर ए.के. मौर्या को…
Read More
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 76 जोड़ो ने लिए मंगल फेरे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 76 जोड़ो ने लिए मंगल फेरे

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर वर-वधू दिया गया आर्शीवचन व उपहार भदोही/ शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डो में सभी नगरीय निकायों को सम्मिलित करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 76जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गयी।    शादी समारोह के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव की देख-रेख व उपस्थिति में विकास खण्डों व निकायों में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न कराई। विकास खण्ड औराई में ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, डीघ में त्रिस्तरीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सुरियावॉ अनिता गौतम…
Read More
डिप्टी कमिश्नर के हाथों प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे 

डिप्टी कमिश्नर के हाथों प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे 

  भदोही । आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,( आरसेटी  R-SETI) मूसीलाटपुर में चल रहे ३०  दिवसीय,  “ एसी फ्रीज रिपेयरिंग ”, प्रशिक्षण कार्यक्रम  का समापन हुआ । इस अवसर पर भदोही जनपद के डिप्टी कमिश्नर (स्वतः रोजगार) अनुराग राय  द्वारा निपुण् प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया और  उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रकट की और कहा कि तकनीकी ज्ञान की विशेषता यही है कि यह सदैव परिष्कृत होते रहना चाहिए। इसलिए सभी लोग हमेशा अपने को अपडेट करते रहियेगा।…
Read More
अमृत सरोवर तालाब पर लगे पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा

अमृत सरोवर तालाब पर लगे पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा

करमा,सोनभद्र।  ककराही अमृत सरोवर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीमेंट खंभे को अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण तालाब पर बने सीसी सड़क पर टहलने निकले तो देखा कि शीतला मंदिर के पीछे लगे सीमेंट के खंभे आधा दर्जन आधे से टूट गए हैं यह किसने तोड़ा समझ से परे हैं ग्रामीणों ने स्थानीय थाना सहित जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है लोगों कि मानें तो अराजक तत्वों द्वारा होली पर कुछ और गलत  कर सकते हैं।
Read More
आंगनवाड़ी चयन में मनमानी का आरोप कई लोगों ने दर्ज करायी शिकायत

आंगनवाड़ी चयन में मनमानी का आरोप कई लोगों ने दर्ज करायी शिकायत

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चयनित 59 आंगनवाड़ी कार्यकत्री का चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कई आवेदकों ने शिकायत दर्ज करायी।मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय दुद्धी पहुंची बघाडू से सुशीला, मंजू व रबीना, धूमा से सुमन, बुटबेढ़वा से प्रियंका,जाताजुआ से परमशिला सहित अन्य महिला आवेदकों ने सीडीपीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गाँव में मेरिट हमारी अधिक हैं लेकिन चयन सूचि में लो मेरिट वाली आवेदिका का चयन किया गया हैं। आरोप लगाया कि कई गावों में तों ग्राम प्रधान के सगे संबंधियों का चयन किया गया हैं। …
Read More
डीपीएस रांची के 2002 बैच के 10वीं कक्षा के छात्रों का रियूनियन समारोह आयोजित

डीपीएस रांची के 2002 बैच के 10वीं कक्षा के छात्रों का रियूनियन समारोह आयोजित

रांची, ।: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रांची के 2002 बैच के 10वीं कक्षा के छात्रों का एक भव्य पुनर्मिलन समारोह रांची के होटल ली लैक में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर देशभर से 20 से अधिक पूर्व छात्र एकत्र हुए और अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया। समारोह में उपस्थित छात्रों ने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं और आपस में सुखद समय बिताया। इस अवसर पर डीपीएस रांची के शिक्षकों, जिनमें  आलोक पाठक,  तापस घोष और अल्का मैम शामिल थे, ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस आयोजन की योजना बनाने में डीपीएस…
Read More