Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12650 Posts
फिरोजाबाद के नारखी धौकल में प्राचीन नारद मुनि मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

फिरोजाबाद के नारखी धौकल में प्राचीन नारद मुनि मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

धार्मिक स्थलों के विकास से स्थानीय पर्यटन को मिलेगी नई ऊर्जा-जयवीर सिंह लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में फिरोजाबाद जिले के ग्राम नारखी धौकल स्थित प्राचीन देवर्षि नारद मुनि मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 1.29 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना की प्रथम किश्त के रूप में 40 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राशि से मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, बेंच सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जायेगी।…
Read More
शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य – मुख्यमंत्री

शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य – मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री श्री साय ने बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की* *जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ* रायपुर / जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण…
Read More
पीडब्ल्यूडी की जमीन से कब्जा नहीं हटा तो प्रशासन पर भी होगा एफआइआर- एड0 संतोष कुमार पाठक

पीडब्ल्यूडी की जमीन से कब्जा नहीं हटा तो प्रशासन पर भी होगा एफआइआर- एड0 संतोष कुमार पाठक

  "सोशल एक्टिविस्ट मूवमेंट एण्ड जस्टिस" का गठन कर लड़ी जाएगी भ्रष्टाचार अन्याय शोषण के खिलाफ लड़ाई   पीडीडीयू नगर, चन्दौली । आज सुभाष पार्क में वरिष्ठ अधिकता संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में "समाज" नाम से सेना का गठन किया गया। संतोष कुमार पाठक ने कहा कि यह सोशल एक्टिविस्टों का एक समूह है जिसका नाम सोशल एक्टिविस्ट मूवमेंट एंड जस्टिस है । इसका संक्षेप में नाम समाज होगा और इस समाज के साथ जो जुडेगा वह समाज का सैनिक कहलाएगा। इसका शुभारंभ आज किया गया है।  इस समाज का प्रमुख कार्य समाज में व्याप्त हर तरह के भ्रष्टाचार से…
Read More
बालको में होली का त्योहार धूमधाम से संपन्न

बालको में होली का त्योहार धूमधाम से संपन्न

बालकोनगर, कोरबा। बालको परिवार ने होली उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक  राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने तबला और ढोलक की सुमधुर धुनों पर फाग गीतों का आनंद लिया। सीईओ श्री राजेश कुमार और बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने बालको परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर…
Read More
मुख्यमंत्री की विशेष पहल : जशपुर के युवाओं को मिला विमान उड़ाने का सुनहरा अवसर

मुख्यमंत्री की विशेष पहल : जशपुर के युवाओं को मिला विमान उड़ाने का सुनहरा अवसर

 *आगडीह हवाई पट्टी से पहली बार आकाश में गूंज रही हैं विमान की गड़गड़ाहट* *मुख्यमंत्री की पहल से आदिवासी अंचल के युवाओं के सपनों को मिले पंख* जशपुर, | जशपुर जिले के आदिवासी अंचल में पहली बार हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और रोमांच का माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से शुरू हुए इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के चयनित कैडेट्स को पायलट बनने की दिशा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर सुबह जब ट्वीन-सीटर एसडब्ल्यू 80 विमान आसमान…
Read More
बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के पुरोधा और प्रदेश के मुखिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, तो दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निज निवास पर बच्चों की टोली का आत्मीय स्वागत किया और खुद भी उनके संग होली के रंगों में रंग गए। उनकी सहजता और सादगी…
Read More
मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम

मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम

*जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम* रायपुर,/ होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं, जो जिले के उज्जवल भविष्य…
Read More
भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली – राज्यपाल

भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली – राज्यपाल

मंत्री नन्दी ने राज्यपाल से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राजभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट कर उन्हें स्नेह, सौहार्द, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन के साथ ही राज्यपाल का आशीर्वाद एवं स्नेहिल शुभकामना प्राप्त किया।  राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था में त्योहारों का अपना विशेष महत्व है। त्योहारों की प्राधान्यता रही है। होली भारत की सनातन परम्परा…
Read More
पुलिस लाईन ज्ञानपुर प्रांगण में होली का रंगारंग आयोजन

पुलिस लाईन ज्ञानपुर प्रांगण में होली का रंगारंग आयोजन

 विशाल सिंह, जिलाधिकारी भदोही व अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही की अगुवाई में रंगों में सरावोर दीखे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी व पत्रकार  सभी को अबीर-गुलाल लगाकर, मिष्ठान व गोझिया खिलाकर दी गई शुभकामनाएं*  अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मियों के प्रति समानता व प्रेम के भाव से खिल उठे सभी के चेहरे जनपद में त्योहारों के सकुशल सम्पन्न होने पर जनपदवासियों के सहयोग हेतु दिया गया धन्यवाद  भदोही । प्रतिवर्ष की भांति जनपदवासियों की होली सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत आज  15 मार्च को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा होली का रंगारंग कार्यक्रम पुलिस लाईन ज्ञानपुर प्रांगण में आयोजित…
Read More
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया बाबू सराय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया बाबू सराय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण 

भदोही । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा आज 15 मार्च को विकासखंड औराई  स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबू सराय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक पूनम वर्मा एवं दो शिक्षामित्र उषा देवी व ममता सिंह बिना  अवकाश के अनुपस्थित पाई गई। दो सहायक अध्यापक निवेदिता विश्वास एवं रूबी सिंह अवकाश पर थी तथा अन्य कार्यरत अध्यापक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में प्रेषित समस्त धनराशियों के संबंध में संबंधित प्रधानाध्यापक से व्यय विवरण के संबंध में पूछा गया परंतु उनके द्वारा प्रेषित धनराशि से कोई कार्य नहीं कराया गया था तथा विद्यालय कैंपस में काफी…
Read More