Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
वेकोलि में 25 और 26 मार्च 2025 को “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

वेकोलि में 25 और 26 मार्च 2025 को “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा दिनांक 25-26 मार्च 2025 को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा”  विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों के सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा कानूनी विशेषज्ञों के साथ ही इस विषय से जुड़े वेकोलि के अधिकारी गण शामिल होंगे। इस संगोष्ठी में कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा परिदृश्य, साइबर सुरक्षा, कानूनी और नियामक अनुपालन, कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाएं, खदानों के लिए तकनीकी तौर पर उन्नत निगरानी आदि विषयों पर सत्रों का…
Read More
श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव लखनऊ से हुआ आरंभ

श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव लखनऊ से हुआ आरंभ

 पंकज त्रिपाठी और अशोक पाठक द्वारा राग दरबारी के अंश भाग पाठन ने जीता दर्शकों का दिल इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ने किया उत्सव का आयोजन लखनऊ । श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव 20 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से इस उत्सव का आयोजन किया गया।  छह सत्रों वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया। सूर्यप्रताप शाही कृषि मंत्री (उत्तर प्रदेश),   जे पी…
Read More
बालको की महिला कर्मचारियों को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

बालको की महिला कर्मचारियों को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

खनन उद्योग में असाधारण योगदान के लिए देशभर की 46 उत्कृष्ट पेशेवरों को सम्मानित किया गया कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोयला एवं खान मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालको की रूचि शर्मा और हिमांशी गुप्ता सम्मानित की गई। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान…
Read More
एनटीपीसी खरगोन में फाइब्रोस्कैन शिविर और आंत स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया

एनटीपीसी खरगोन में फाइब्रोस्कैन शिविर और आंत स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया

कार्यक्रम तीन दिनों तक चला और इसमें 180 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया  खरगोन। एनटीपीसी खरगोन के चिकित्सा विभाग ने AHWAHAN पहल के तहत यकृत (लीवर) और आंत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए फाइब्रोस्कैन शिविर और आंत स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चला और इसमें 180 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने अपने यकृत स्वास्थ्य का आकलन करने और पाचन स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर लिया। फाइब्रोस्कैन कैंप एक महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग पहल थी, जिसका उद्देश्य प्रारंभिक चरण में यकृत स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का पता लगाना था ताकि…
Read More
एनटीपीसी कवास ने सीएसआर नीति के तहत पिंजरत प्राथमिक विद्यालय में STEM लैब की स्थापना की

एनटीपीसी कवास ने सीएसआर नीति के तहत पिंजरत प्राथमिक विद्यालय में STEM लैब की स्थापना की

सूरत। एनटीपीसी कवास द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) नीति के तहत 20 मार्च 2025 को पिंजरत सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अत्याधुनिक STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) लैब का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन एनटीपीसी कवास के परियोजना प्रमुख सुरेश जॉन डेविड के कर कमलों द्वारा किया गया।  उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख  डेविड ने लैब की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारी सीएसआर पहल के तहत स्थापित की गई इस प्रयोगशाला छात्रों के जीवन में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक साबित होगी। इस लैब में उपलब्ध कराए गए आधुनिक उपकरण न केवल…
Read More
राज्य में ‘‘आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’’के आधार पर होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग

राज्य में ‘‘आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’’के आधार पर होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग

डी.एम.ई.ओ., नीति आयोग, भारत सरकार एवं राज्य नीति आयोग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजनरायपुर, / राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार के डेवलपमेंट मानिटरिंग एंड इवैल्यूएशन आफिस (डी.एम.ई.ओ. ) के सहयोग से राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए मानिटरिंग एंड इवैल्यूएशन (एम. एण्ड ई.) पर 20 और 21 मार्च को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन की प्रभावशीलता को बढ़ाना तथा डेटा-आधारित नीति-निर्माण को सुदृढ़ करना है। कार्यशाला में भाग लेने डी.एम.ई.ओ., नीति आयोग, भारत सरकार की महानिदेशक श्रीमती निधि छिब्बर राज्य प्रवास…
Read More
अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, /नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित…
Read More
सीसीसीएल: एसकेएस को हराकर तिरगावा की टीम बनी विजेता

सीसीसीएल: एसकेएस को हराकर तिरगावा की टीम बनी विजेता

चंदौली में प्रथम बार चंदौली सर्किल क्रिकेट लीग (सीसीसीएल) का कैलावर में हो रहा है आयोजन जिले के उभरते हुए प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने का है उद्देश्य चहनियां/चंदौली। क्षेत्र के कैलावर स्थित खेल मैदान पर आयोजित चंदौली सर्किल क्रिकेट लीग (सीसीसीएल) का मैच तिरगावा की टीम मनीष इलेवन और एसकेएस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें तिरगावा की टीम ने एसकेएस की टीम को 08 विकेट से हराकर विजेता बनी।   टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसकेएस की टीम ने 08 ओवर में मात्र 29 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।  जवाब में उतरी तिरगावा…
Read More
बनारस रेल इंजन कारखाना को “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” से सम्मानित किया गया

बनारस रेल इंजन कारखाना को “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली,वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी ने राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग और प्रचार-प्रसार में अपनी प्रतिबद्धता को साबित करते हुए एक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। रेल मंत्रालय द्वारा बरेका को राजभाषा हिंदी के सर्वाधिक एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए "रेल मंत्री राजभाषा शील्ड" से सम्मानित किया गया। आज 20 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में रेलवे बोर्ड की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बरेका के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह…
Read More
भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आईआईएम रायपुर के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का आमंत्रण* रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर संजीव पाराशर भी उपस्थित थे। श्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है,…
Read More