Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12587 Posts
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव 9 नामांकन फॉर्म बिके 2 दाखिल

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव 9 नामांकन फॉर्म बिके 2 दाखिल

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2025-26 चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 9 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।   मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन 9 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई हैं। जिसमें नंदलाल, प्रभु सिंह और शिवशंकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म खरीदा। उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए आदर्श कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मनोज मिश्रा,सचिव पद हेतु महेंद्र जायसवाल एवं जवाहर लाल ने…
Read More
कलेक्ट्रेट में स्थापित अनुभागों का डीएम ने किया निरीक्षण

कलेक्ट्रेट में स्थापित अनुभागों का डीएम ने किया निरीक्षण

सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के आकस्मिक निरीक्षण कियेा। कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागों / विभागों के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध कराया। उन्होंने मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग,सामान्य कार्यालय अनुभाग, पासपोर्ट अनुभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेंस कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष,  स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकॉर्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष, नजारत, कलेक्ट्रेट विद्युत नियन्त्रण कक्ष, ए0आर0ओ0 अनुभाग कक्ष, जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कियेा।    निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव…
Read More
पाक्सो एक्ट के तीन दोषियों को 4-4 वर्ष की कठोर कैद

पाक्सो एक्ट के तीन दोषियों को 4-4 वर्ष की कठोर कैद

सोनभद्र। छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने के 7 वर्ष पूर्व हुए मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने  मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध पाकर तीन दोषियों को 4-4 वर्ष की कठोर कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये वादी मुकदमा को मिलेगी।   अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र के एक गांव…
Read More
एनटीपीसी रिहंद द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किया गया

एनटीपीसी रिहंद द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किया गया

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत ई वाइस रिहंद के सहयोग से समीपवर्ती क्षेत्र के शैक्षिक संस्थान में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक रिहंद अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित बच्चों को  स्कूल बैग वितरित किए एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में  छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया जिसे अतिथियों ने बहुत ही सराहा।    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में ई वाइस रिहंद द्वारा एनटीपीसी की सीएसआर पहल के तहत…
Read More
एफ.पी.ओ. मेले में मिलेगा जैविक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का अनूठा संगम

एफ.पी.ओ. मेले में मिलेगा जैविक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का अनूठा संगम

*रायपुर में तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला 26 मार्च से, कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे शुभारंभ* रायपुर / छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को बढ़ावा देने और जैविक व प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के 45 कृषक उत्पादक संगठन अपने उत्कृष्ट कृषि उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। यह मेला 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 26 मार्च को सुबह 11 बजे कृषि…
Read More
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकन

रायपुर,/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  ने आज जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डों का विस्तृत निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों एवं उनके परिजनों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं के अनुभवों पर चर्चा की।  निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निरीक्षण करते…
Read More
आई॰एस॰पी॰ में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सकारात्मक बदलाव

आई॰एस॰पी॰ में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सकारात्मक बदलाव

बर्नपुर,: इस्को स्टील प्लांट ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता क्विज, वॉकथॉन और स्वच्छता वितरण का आयोजन किया | स्वच्छता और स्वच्छ आदतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, इस्को स्टील प्लांट ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया, जिससे कर्मचारियों और समुदाय के बीच जागरूकता, सहभागिता और सतत व्यवहार को बढ़ावा मिला। स्वच्छता और स्थिरता पर ज्ञान बढ़ाने के लिए, स्वच्छता जागरूकता क्विज प्रतियोगिताएं पावर ब्लौइंग स्टेशन-2, एच आर , एम आर डी, ब्लास्ट फ़र्नेस और सी एम डी सहित विभिन्न विभागों में आयोजित की गईं, जिसमें कुल 117 कर्मचारियों ने…
Read More
छत्तीसगढ़ राज्य को टीबी मुक्त पंचायत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य को टीबी मुक्त पंचायत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई*  नई दिल्ली/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन , नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें भारत के सभी राज्यों से स्वास्थ्य सचिव ,  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक , राज्य क्षय अधिकारी , विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी , राज्य सलाहकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार सम्मिलित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व रसायन और उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा ने की ।   उक्त पुरस्कार श्री नड्डा के कर कमलों से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य…
Read More
हम सबका परम सौभाग्य है कि मायाली में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का हो रहा वाचन –  विष्णुदेव साय

हम सबका परम सौभाग्य है कि मायाली में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का हो रहा वाचन – विष्णुदेव साय

*मुख्यमंत्री ने परिवार सहित कथा में लिया भाग, 27 मार्च को होगा कथा का समापन* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने  एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का पुष्पमाला पहनाकर एवं मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन किया, साथ ही प्रदेशवासियों के…
Read More
छत्तीसगढ़ से निकली आस्था की गूंज, देशभर में गूंजेगा माता कर्मा का संदेश – मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ से निकली आस्था की गूंज, देशभर में गूंजेगा माता कर्मा का संदेश – मुख्यमंत्री

साहू समाज के स्वाभिमान और सांस्कृतिक धरोहर को मिला नया आयाम: 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट* रायपुर, /छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्रदान करता है।…
Read More