29
Mar
धनबाद, / देश की अग्रणी कोकिंग कोयला उत्पादक कंपनी, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) अपनी संचालन क्षमता को लगातार बढ़ा रही है। आधुनिकीकरण और ग्राहकों की संतुष्टि को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के 09 नंबर साइडिंग में दो उच्च क्षमता वाले क्रशर मशीनें, जिनकी प्रति घंटे कोयला प्रसंस्करण क्षमता 750 टन (टीपीएच) है, स्थापित की गई हैं। इस विस्तार के साथ, लोदना क्षेत्र की कुल कोयला क्रशिंग क्षमता 70,000 टीपीएच तक पहुंच गई है। आज इन नई क्रशर मशीनों का उद्घाटन बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) समीरन दत्ता द्वारा किया…
