Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12470 Posts
ग्रामीणों ने शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

सोनभद्र । धार्मिक स्थल चन्द्रिका माता मंदिर एवं सरकारी स्कूल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने के लिए सहिजन कला के ग्रामीण और महिलाओं ने मंगलवार की सुबह से ही संचालित शराब के दुकान के बाहर धरना पर बैठ गई तथा प्रदर्शन करने लगी , शराब की दुकान को गांव के बाहर हटाने की मांग पर अड़ी रही । सहिजन कला गांव के अंदर चंद्रिका माता का मंदिर है उसी चन्द्रिका माता मंदिर एवं सरकारी स्कूल के पास देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। इस शराब की दुकान का विरोध कई सालों से हो रहा था …
Read More
एफआरसीटी ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

एफआरसीटी ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

सोनभद्र। घोरावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरौल में फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) की प्रांतीय कोर टीम की सदस्य  रानी सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष डॉ रमेश कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष  शरीफ अहमद, प्रदेश कोर टीम से  अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह,  मुख्तार अंसारी के द्वारा एफआरसीटी के बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थी जनपद सोनभद्र के निवासी  संतोष कुमार ग्राम खजुरौल पोस्ट पनौली घोरावल सोनभद्र के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया।बेटी विवाह शगुन योजना में दूसरा सहयोग 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है।लाभार्थी जो कि पेशे से एक किसान हैं ,उनसे समस्त आवश्यक जानकारी, बैंक खाता विवरण…
Read More
ग्राम पंचाायत बघुआरी के गड़ौरा टोला के कम्पोजिट विद्यालय में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्या

ग्राम पंचाायत बघुआरी के गड़ौरा टोला के कम्पोजिट विद्यालय में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्या

  ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किया जाये लाभान्वित-डीएम सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को  राबर्ट्सगंज  मुख्यालय से लगभग 5 कि0मी0 दूर पथरीले रास्ते से होते हुए ग्राम पंचायत बघुआरी के गडौरा टोला में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, गड़ौरा में अभी तक किसी जिलाधिकारी का आगमन नहीं हुआ था, जिलाधिकारी को अपनों के बीच पाकर ग्रामीणजनों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और तालिया बजाकर स्वागत किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किये।…
Read More
फरक्का एमजीआर लाइन पर हादसा: दो इंजनों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

फरक्का एमजीआर लाइन पर हादसा: दो इंजनों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

मुर्शिदाबाद । फरक्का सुपर थर्मल पावर स्टेशन से जुड़े अनम बुखारी, कॉर्पोरेट संचार कार्यकारी ने जानकारी दी कि एक अप्रैल 2025 की सुबह फरक्का से लगभग 33 किलोमीटर दूर बरहेट में एमजीआर लाइन पर दो इंजनों के बीच टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि कर दी गई है। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उन्नत इलाज के लिए मालदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कोलकाता के उच्च चिकित्सा…
Read More
समर्पण और सेवा के गौरवशाली सफर को सलाम”: सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

समर्पण और सेवा के गौरवशाली सफर को सलाम”: सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

 रांची / सीसीएल के मुख्यालय में आज एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें मार्च 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 85 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इनमें मुख्यालय में कार्यरत दो कर्मी –  ध्रुव नारायण दास एवं  मोहम्मद शमीम भी शामिल रहे। समारोह में सीसीएल के निदेशक (कार्मिक)  हर्षनाथ मिश्र एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन)  सी. एस. तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक शॉर्ट फिल्म रही, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल की झलकियाँ, उनके अनुभव…
Read More
बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद

बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद

बालकोनगर। मंगलवार को वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह आयोजित किया। जीईटी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सांप्रदायिक सौहार्द्र, एकता, धैर्य, सहनशीलता और सदाचार की सीख देता है। बालको जीईटी हॉस्टल में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरा का उत्सव मनाएं जाते हैं। कंपनी के प्रयास से सभी धर्मों के कर्मचारी एकजुट होते हैं। हॉस्टल में देश के विभिन्न जगहों से आएं कर्मचारी एकदूसरे के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा…
Read More
एनटीपीसी मौदा द्वारा महात्मे नेत्र बैंक एवं आई हॉस्पिटल, नागपुर में विट्रियोरेटिनल सर्जिकल माइक्रोस्कोप का लोकार्पण 

एनटीपीसी मौदा द्वारा महात्मे नेत्र बैंक एवं आई हॉस्पिटल, नागपुर में विट्रियोरेटिनल सर्जिकल माइक्रोस्कोप का लोकार्पण 

नागपुर । मंगलवार को एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख  हिम्‍मत सिंह चौहान द्वारा नैगम सामाजिक उतरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत महात्मे आई बैंक एवं आई हॉस्पिटल, नागपुर में एक अत्याधुनिक विट्रियोरेटिनल सर्जिकल माइक्रोस्कोप का लोकार्पण किया। इस आधुनिक माइक्रोस्कोप की मदद से मोतियाबिंद की सर्जरी और नेत्र उपचार पहले से अधिक आसान हो जाएगा । इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पद्मश्री सम्मानित विकास महात्मे की गरिमामयी उपस्थिती के साथ  एनटीपीसी मौदा  के मानव संसाधन प्रमुख  सागर रंजन साहू भी उपस्थित रहे। महात्मे आई बैंक एवं आई हॉस्पिटल का संचालन एम/एस एस.एम.एम. आई वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जो…
Read More
संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारम्भ

संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारम्भ

 चन्दौली।  संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान माह अप्रैल 2025 का उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर चन्दौली से  विधायक रमेश जायसवाल जी पी0डी0डी0यू0 नगर के कर कमलो द्वारा किया गया मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा आशा बहनों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।  विधायक का स्वागत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग तथा सम्बन्धित अन्य विभागो द्वारा किये जाने वाले कार्याे पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला तथा अपील किया की समस्त विभाग कार्याे का गुणवत्ता परक कार्य करे तथा किसी प्रकार की शिथिलता न बरते। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बताया कि संचारी रोग…
Read More
जिलाधिकारी की देखरेख में हुआ गेंहू की क्राप कटिंग

जिलाधिकारी की देखरेख में हुआ गेंहू की क्राप कटिंग

  वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की निगरानी में विकासखंड हरहुआ ग्राम गणेशपुर में मंगलवार को किसान बसंत लाल यादव के खेत में रबी की फसल गेंहू की क्राप कटिंग की कार्यवाही संपन्न हुई। इस दौरान मौके पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित खेत में समबाहु त्रिभुज के प्रति 10 मीटर भुजा वाले क्षेत्र (कुल 43.3 वर्ग मीटर पर) के अंतर्गत रबी फसल  की कटाई हुई और मड़ाई के बाद गेंहू का वजन 18.940 किलो ग्राम प्राप्त किया गया और सूरज प्रसाद के खेत में रबी फसल की कटाई हुई और मड़ाई के बाद गेंहू का वजन 20.790 किलो ग्राम प्राप्त किया।
Read More
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ

*स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैंग, पाठ्य पुस्तक आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई* *स्टांप मंत्री रवीन्द्र जायसवाल एवं आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कम्पोजिट विद्यालय, शिवपुर से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का शुभारम्भ*  वाराणसी। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का मंगलवार को विधिवत् शुभारम्भ किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य जल जनित बीमारियों, संचारी रोंगो तथा अन्य बीमारियों के प्रसार से निपटना है। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं…
Read More