07
Apr
रांची । सीएमपीडीआई द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस और कोल इंडिया लिमिटेड के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आज सीएमपीडीआई डिस्पेंसरी, रांची में कर्मचारियों, उनके आश्रितों और संविदा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रांची के सहयोग से किया गया। मेडिका अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन ने मरीजों को परामर्श प्रदान किया और इस पहल से लगभग 55 मरीज लाभान्वित हुए। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम- ‘‘स्वस्थ शुरूआत, आशाजनक भविष्य’’ को ध्यान में रखते हुए रोके जा सकने वाले मातृ एवं नवजात मृत्यु को समाप्त करने तथा…
