Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12497 Posts
क्रॉप कटिंग में परखी गई गेहूं की पैदावार

क्रॉप कटिंग में परखी गई गेहूं की पैदावार

 *बरहनी ब्लाक के भतीजा गांव में कृषि विभाग की टीम ने कराई क्रॉप कटिंग, परखी गेहूं की पैदावार* चंदौली/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशानुसार जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा ब्लॉक बरहनी के ग्राम भतीजा में किसान कर्नल लल्लन सिंह के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग 10*10*10 मीटर कुल 43.30 स्क्वायर फीट में कराया गया जिसकी उपज 14.900 किलोग्राम मापी गई इस तरह प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 34.34 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई क्रॉप कटिंग के समय क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान सिंह, प्राविधिक सहायक अमित कुमार प्रजापति, शैलेष कुमार यादव व प्रीति यादव…
Read More
पावन भूमि चित्रकूट में 50 करोड़ रुपए की राशि से विकसित होंगी पर्यटक सुविधाएं – जयवीर सिंह

पावन भूमि चित्रकूट में 50 करोड़ रुपए की राशि से विकसित होंगी पर्यटक सुविधाएं – जयवीर सिंह

लखनऊ: भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास के प्रमुख पड़ाव चित्रकूट में लगभग 50 करोड़ रुपए से पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। हाल ही में पर्यटन विभाग की तीन योजनाओं की स्वीकृति मिली है। इनमें राम वन गमन पथ के मुख्य पड़ाव पर टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, हवाई अड्डा के समीप देवांगना घाटी के बॉर्डर पर पर्यटक सुविधा केंद्र और डॉर्मिटरी का निर्माण तथा कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर विकास कार्य कराए जाएंगे।  यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट शहरी क्षेत्र में राम वन गमन पथ के मुख्य पड़ाव स्थल…
Read More
सुजुकी मोटर्स द्वारा 500 पदों पर चयन हेतु कैम्पस ड्राइव 11 अप्रैल को

सुजुकी मोटर्स द्वारा 500 पदों पर चयन हेतु कैम्पस ड्राइव 11 अप्रैल को

 लखनऊ / मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत 10वीं पास युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में  11 अप्रैल, 2025 को प्रातः 10 बजे सुजुकी मोटर्स, हंसलपुर, अहमदाबाद, गुजरात द्वारा एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य  राज कुमार यादव ने बताया कि इस ड्राइव के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को ‘लर्न एंड अर्न प्रोग्राम’ के अंतर्गत प्रशिक्षण के साथ मासिक मानदेय रूपये 15,067 तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पश्चात 2 वर्ष का आईटीआई एनसीवीटी प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। संस्थान…
Read More
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ऋषिकेश, : टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  आर. के. विश्नोई ने बताया कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम होने के नाते विद्युत क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जल विद्युत के क्षेत्र में अपनी प्रखरता प्राप्त करने वाले टीएचडीसीआईएल ने उच्च स्तरीय अभियांत्रिकी समाधानों में भी अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है, विशेष रूप से ढलान स्थिरीकरण, भूस्खलन शमन और भू-तकनीकी परामर्श के क्षेत्रों में, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूविज्ञान में। इसके अलावा, राष्ट्रीय विद्युत नीति के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता, ‘सभी को 24X7 किफायती, विश्वसनीय विद्युत…
Read More
सीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में रचा नया इतिहास : कोयला उत्पादन और प्रेषण में गढ़े नए कीर्तिमान

सीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में रचा नया इतिहास : कोयला उत्पादन और प्रेषण में गढ़े नए कीर्तिमान

रांची। सीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में नया इतिहास रचते हुए अपने कोयला उत्पादन और प्रेषण में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की है। कंपनी ने इस वर्ष कुल 87.5 मिलियन टन (एमटी) कोयले का उत्पादन किया, जो कि इसके स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है। साथ ही, 85.9  मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर सीसीएल ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सफलता देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन उपलब्धियों में आम्रपाली-चंद्रगुप्ता, बरकासयाल, मगध-संघमित्र, पिपरवार, …
Read More
एनटीपीसी दादरी द्वारा 290 छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

एनटीपीसी दादरी द्वारा 290 छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने वाली 290 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं के विद्यालय छोड़ने की दर को कम करना है, जिससे वे अपनी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकें और सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  के. चंद्रमौलि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके संग एनटीपीसी दादरी के महाप्रबंधकगण, अधिकारीगण, जागृति समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, विद्यालयों के…
Read More
राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर वीपीएचईपी, पीपलकोटी इकाई द्वारा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर वीपीएचईपी, पीपलकोटी इकाई द्वारा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चमोली, उत्तराखंड | राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चमोली जनपद के परियोजना प्रभावित क्षेत्र गुनियाला गांव (ब्लॉक - दशोली) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीण कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। यह स्वास्थ्य शिविर विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य परियोजना क्षेत्र के आस-पास के दूरस्थ गांवों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। इस शिविर का नेतृत्व वीपीएचईपी की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. निकिता शर्मा ने किया। वीपीएचईपी औषधालय की टीम द्वारा 30 से अधिक…
Read More
 चन्दौली : कुश्ती प्रशिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित 

 चन्दौली : कुश्ती प्रशिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित 

प्रशिक्षण के लिए राजकीय इण्टर कालेज नौगढ़ का चयन   चन्दौली । जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भारत सरकार एवं खेल निदेशालय उ०प्र० के समन्वय से जनपद चन्दौली "एक जनपद एक खेल" योजना के अन्तर्गत जिला स्तर पर खेलो इण्डिया अन्तर्गत जनपद चन्दौली में कुश्ती खेल का सेन्टर राजकीय इण्टर कालेज नौगढ़ में स्थापित है। खेलो इण्डिया सेन्टर संचालन हेतु अंशकालिक मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक की आवश्यकता है जो पूर्णतः अस्थाई पद है। गठित समिति द्वारा प्रशिक्षक का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी पूर्ण बायोडाटा प्रमाण पत्र सहित आवेदन पत्र दिनांक 23 अप्रैल,…
Read More
गर्मी और हीट वेब से बचाव की तैयारियों में जुटें विभाग,जिलाधिकारी ने हीटवेव से बचाव का दिए निर्देश

गर्मी और हीट वेब से बचाव की तैयारियों में जुटें विभाग,जिलाधिकारी ने हीटवेव से बचाव का दिए निर्देश

*बैठक में जो दायित्व सौंपे गए हैं उसका कड़ाई से अनुपालन संबंधित अधिकारीगण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी  हिटवेब पोस्टर का हुआ अनावरण* *चंदौली/ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में जनपद मे हीट वेव के प्रभावों को न्यून करने के उद्देश्य से समस्त संबंधित विभागों/समस्त तहसीलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को हीटवेव प्रबंधन हेतु विभाग वार जिम्मेदारियों को अवगत कराते हुए उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया।       जिलाधिकारी द्वारा बैठक में समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि हीट वेव पम्फलेट पोस्टर के…
Read More
जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने लागू किया धारा-163

जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने लागू किया धारा-163

*जनशान्ति, जनसुरक्षा के हित एवं भयमुक्त वातावरण में आगामी परीक्षाओं एवं पर्वों को सकुशल शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए लागू किया धारा-163 - जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी  *चंदौली/ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वर्तमान समय में परीक्षा एजेंसियों द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाएं व दिनांक 10.04.2025 को महावीर जयंती का दिनांक 14.04.2025 डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, दिनांक 18.04.2025 को गुड फ्राइडे एवं दिनांक 12.05.2025 को बुद्धपूर्णिक का मुख्य पर्व मनाया जाएगा।  उक्त अवसर पर कतिपय अवाछनीय एवं असामाजिक तत्वों द्वारा अनुशासनहीनता, मारपीट करने एवं शान्ति भंग करने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।…
Read More