Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12564 Posts
एसईसीएल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई

एसईसीएल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई

विलासपुर। सोमवार को  को एसईसीएल मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना)  एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा ऐसे महामानव सदी में एक बार पैदा होते हैं। उन्होने सम्पूर्ण राष्ट्र, सर्व मानव समाज के लिए…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल सी एस आर और जिला प्रशासन की साझेदारी से टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण

एनटीपीसी विंध्याचल सी एस आर और जिला प्रशासन की साझेदारी से टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल सी एस आर द्वारा सांसद सीधी/सिंगरौली माननीय डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में और उनके आग्रह पर तपेदिक (टीबी) उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विंध्याचल  सीएसआर के तहत चयनित लाभार्थियों को पोषण किट वितरित किया गया।यह पहल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना "टीबी मुक्त भारत" के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करना है। इस अवसर पर सांसद (सीधी/सिंगरौली) माननीय डॉ. राजेश मिश्रा , विधायक (सिंगरौली)  रामनिवास शाह, विधायक (देवसर) राजेन्द्र मेश्राम तथा जिला कलेक्टर (सिंगरौली)  चंद्रशेखर शुक्ला समेत जिला प्रशासन के अन्य…
Read More
अविरल जैन ने रचा इतिहास: SOF अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में पाया अंतर्राष्ट्रीय रैंक 1

अविरल जैन ने रचा इतिहास: SOF अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में पाया अंतर्राष्ट्रीय रैंक 1

गाडरवारा। बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी गाडरवारा के छात्र अविरल जैन (कक्षा VI) ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए SOF द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) परीक्षा में अंतर्राष्ट्रीय रैंक 1 हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और विद्यालय द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली का प्रतिफल है। बाल भारती पब्लिक स्कूल, जो कि चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) नई दिल्ली द्वारा संचालित है, हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक श्रेष्ठता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर,/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर नमन किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की प्रारूप समिति के…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने श्री पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा…
Read More
लक्ष्मीबाई के परिवार को मिला पेंशन और राशन कार्ड, जल्द ही अटल आवास योजना का मिलेगा लाभ

लक्ष्मीबाई के परिवार को मिला पेंशन और राशन कार्ड, जल्द ही अटल आवास योजना का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार बना आशा की किरण* रायपुर, / प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार कोंडागांव नगर के सुभाष चंद्र बोस वार्ड में रहने वाली लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा के परिवार के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। वर्षों से झोपड़ी में जीवन बिता रहे इस परिवार को पहली बार शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे स्थित एक छोटे से झोपड़ी में रह रहे इस परिवार के पास अब तक न राशन कार्ड था, न ही वोटर आईडी में नाम दर्ज था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित था। परिवार को पॉलिथीन की…
Read More
सामाजिक समानता के अग्रदूत, भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर

सामाजिक समानता के अग्रदूत, भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर

*(14 अप्रैल जयंती पर विशेष)* *जो समाज पिछड़ा हुआ है उनका नेता  अगर सो जाएगा तो वो समाज कैसे आगे बढ़ेगा : डॉ. अंबेडकर*  *छगन लोन्हारे**उपसंचालक* भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि मंडल जब बाबा साहेब अंबेडकर के नई दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचा तो उन्हें आधी रात में भी डॉ. अंबेडकर अपने अध्ययन कक्ष में पढ़ते हुए नजर आये। तब उन्होंने अंगरक्षकों से अंदर प्रवेश की इजाजत के साथ अपना परिचय देते हुए सवाल…
Read More
प्रवेश उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

प्रवेश उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

सकलडीहा। विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में शनिवार को प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूम धाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही खेलकूद,शिक्षा,उपस्थिति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।        कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अंबर कुशवाहा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया तत्पशात छात्राओं ने सरस्वती वंदना, एवं स्वागतगीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शुरू किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के…
Read More
वैदिक परम्परा से प्रचलित पारम्परिक शिक्षा के संरक्षण के लिये विद्वानों एवं लोकशास्त्र का संरक्षण आवश्यक है

वैदिक परम्परा से प्रचलित पारम्परिक शिक्षा के संरक्षण के लिये विद्वानों एवं लोकशास्त्र का संरक्षण आवश्यक है

वाराणसी/ इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी, सर्वदर्शन विभाग, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, श्री काशी विद्वत्परिषद्, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली तथा वैश्विक संस्कृत मंच दिल्ली प्रान्त के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘‘परम्परायाः संवर्धनमाधुनिकदृष्टयाऽनुप्रयोगश्च’’ इस विषय पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रिया संगोष्ठी के समापन सत्र  संपन्न हुआ। समापन सत्र की विशिष्ट अतिथि शिक्षाशास्त्र की परमविदुषी  प्रो कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि भारतीय परम्परा की रक्षा के लिये पारम्परिक शिक्षा पर बल देना होगा। प्राचीनकाल से कहा गया है ‘सा विद्या या विमुक्तये परन्तु वर्तमान समय में विद्या का जो स्वरूप  है वह है - सा विद्या या…
Read More
महेन्द्र नाथ सिंह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित 

महेन्द्र नाथ सिंह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित 

वाराणसी में हुआ प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव, गहमागहमी के बीच हुए मतदान में महेंद्र सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष सौरभ कुमार को 71 मतों से दी शिकस्त  वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को भारी गहमागहमी के साथ  तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। जिसमे महेंद्र सिंह ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 71 मतों से हराकर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।रविवार को सुबह 9 बजे चुनाव प्रकिया शुरू हुई। जिसमें नामांकन,नाम वापसी के बाद पर्चो की जांच हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया गया। जिसमें…
Read More