अविरल जैन ने रचा इतिहास: SOF अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में पाया अंतर्राष्ट्रीय रैंक 1

Spread the love

गाडरवारा। बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी गाडरवारा के छात्र अविरल जैन (कक्षा VI) ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए SOF द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) परीक्षा में अंतर्राष्ट्रीय रैंक 1 हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और विद्यालय द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली का प्रतिफल है।

बाल भारती पब्लिक स्कूल, जो कि चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) नई दिल्ली द्वारा संचालित है, हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक श्रेष्ठता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सफलता अर्जित कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अविरल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु बाल वाटिका, कक्षा I से IX एवं कक्षा XI (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में सीमित सीटों पर प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बाल भारती पब्लिक स्कूल का उद्देश्य न केवल ज्ञान प्रदान करना है, बल्कि छात्रों को एक सशक्त, जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *