Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12564 Posts
एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

करीमनगर। रामागुंडम ।, 14 अप्रैल, 2025: भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती अंबेडकर पार्क, पीटीएस, एनटीपीसी रामागुंडम में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (ओएंडएम)  आलोक कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे। अपने संबोधन में  त्रिपाठी ने समानता, एकता और सामाजिक न्याय के डॉ. अंबेडकर के दृष्टिकोण का अनुसरण करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत एक बाधा रहित और प्रगतिशील भविष्य की ओर बढ़ रहा है, डॉ. अंबेडकर जैसे दूरदर्शी लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि सामूहिक योगदान के माध्यम से उनके सपनों को वास्तविकता में…
Read More
अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

चंदौली। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि जनपद में 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक अग्निशमन स्मृति दिवस तथा अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज फायर स्टेशन व महत्वपूर्ण स्थान पर समस्त फायर स्टेशन क्षेत्र में फायर रैली निकालकर जनता को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को जनपद मुख्यालय वह तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन कराया जाएगा इसके साथ ही 16 अप्रैल को जनपद मुख्यालय फतासिल स्तर पर…
Read More
सीएमपीडीआई में डाॅ0 भीमराम अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गयी

सीएमपीडीआई में डाॅ0 भीमराम अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गयी

रांची । सीएमपीडीआई के ‘‘मयूरी हाॅल’’ में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार, महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, ओबीसी एवं सिस्टा के प्रतिनिधि आदि ने डाॅ0 भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण  एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मनोज कुमार ने कहा कि संविधान कैसे नागरिकों को सशक्तीकरण प्रदान करता है एवं उनकी रचना वर्तमान काल में भी सामाजिक न्याय एवं समानता के मुहिम को प्रेरित करती रहती है। …
Read More
एनटीपीसी बरौनी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

एनटीपीसी बरौनी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

बेगूसराय। एनटीपीसी बरौनी में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा दिनॉक 14.04.2025 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख  जयदीप घोष ने अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए एवं अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही अग्नि सुरक्षा में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उप कमांडेन्ट आकाश सक्सेना ने सभी उपस्थितों को अग्नि सुरक्षा से सम्बंधित शपथ दिलायी। शहीद अग्निशमन कर्मियों के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।…
Read More
सकारात्मक सोच, संवेदनशील दृष्टिकोण और सतत प्रयास ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी हैं – इंदु सिंह

सकारात्मक सोच, संवेदनशील दृष्टिकोण और सतत प्रयास ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी हैं – इंदु सिंह

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने अभिनन्दन समारोह किया आयोजित अनपरा, सोनभद्र।"दिशिता महिला मंडल रेनुसागर" द्वारा वर्ष भर किए गये सामाजिक उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य  में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं वालंटियर्स के सम्मान में अभिनन्दन समारोह  कार्यक्रम का किया आयोजन । यह कार्यक्रम दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के कार्यालय परिसर के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा श्रीमती इंदु सिंह रहीं।मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की  अध्यक्षा इंदु सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं वालंटियर्स को सामाजिक उत्थान में सहयोग…
Read More
अंबेडकर जयंती पर एनटीपीसी दादरी में प्रेरणादायक आयोजन

अंबेडकर जयंती पर एनटीपीसी दादरी में प्रेरणादायक आयोजन

गौतमबुद्ध नगर । सोमवारको भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी दादरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसका आयोजन एनटीपीसी प्रबंधन एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस रैली में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टाउनशिप में सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश दिया। इसके पश्चात मानव संसाधन विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें  गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अजयेंदु दास, महाप्रबंधक (प्रचालन), विभागाध्यक्षगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी…
Read More
एनटीपीसी कुडगी में डॉ. अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह

एनटीपीसी कुडगी में डॉ. अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह

सामुदायिक कल्याण और रचनात्मकता का प्रदर्शन विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में 14 अप्रैल, 2025 को डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष तिवारी, महाप्रबंधक (ओएंडएम), ने डॉ. अंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए उनके मिशन को सतत जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह के दौरान एनटीपीसी ने आस-पास के सरकारी स्कूलों के बच्चों…
Read More
राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर,/ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

*बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि…
Read More
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को वेकोलि ने अर्पित की श्रद्धांजलि  

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को वेकोलि ने अर्पित की श्रद्धांजलि  

नागपुर। वेकोलि में, बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मुख्यालय में आयोजित समारोह में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी / योजना एवं परियोजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया।  इस अवसर पर अपने संबोधन में  जे. पी. द्विवेदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के कार्य एवं विचारों पर विस्तार से बात की। उन्होंने संविधान में निहित, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे सिद्धांतों को राष्ट्र के विकास में कारगर बताया।…
Read More