Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
इफको फूलपुर इकाई की टीम ने दयालपुर में लगाया किसान चौपाल  

इफको फूलपुर इकाई की टीम ने दयालपुर में लगाया किसान चौपाल  

प्रयागराज । इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव -दयालपुर में जाकर किसान चौपाल लगाया, जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया। टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने किसानों से वार्ता की तथा कहा कि नैनो उर्वरक के प्रयोग से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं ।अतः इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने जमीन एक हिस्से में नैनो यूरिया प्लस एवं…
Read More
बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक

बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक

*बालकोनगर, ।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘यूनाइट टू इग्नाइट- ए फायर सेफ इंडिया’ थीम के तहत जागरूकता अभियान के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इसका उद्देश्य बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सक्रिय घटनाओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना था। इसमें कर्मचारियों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 14 अप्रैल से आरंभ हुए साप्ताहिक आयोजन में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम…
Read More
उत्कृष्ट रहा एबीआईसी रेणुकूट का बोर्ड परीक्षा परिणाम, बच्चों ने लहराया परचम

उत्कृष्ट रहा एबीआईसी रेणुकूट का बोर्ड परीक्षा परिणाम, बच्चों ने लहराया परचम

रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की छात्रा रिया सिंह ने 90.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में नौवा व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्रा कोमल साहू ने 89.83 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान तथा छात्रा ज्योति यादव ने 89.67 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।  वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय के गणित वर्ग के छात्र पीयूष कुमार व श्रवण कुुमार ने    87.80 प्रतिषत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में नवम् तथा…
Read More
गोपी राधा की दो छात्राओं ने किया जनपद टॉप

गोपी राधा की दो छात्राओं ने किया जनपद टॉप

- प्रज्ञा कपूर ने 95 प्रतिशत अंक के साथ 7वां व चित्रांशी ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वां स्थान किया प्राप्त- विद्यालय का रहा 98 प्रतिशत परिणाम वाराणसीः गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की दो छात्राओं ने जिले की टॉपर सूची में शामिल होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। गोपी राधा की अंग्रेजी माध्यम की छात्रा प्रज्ञा कपूर को 600 में 570 अंक प्राप्त करते 95 प्रतिशत के साथ जिले में सातवां स्थान मिला। वहीं हिन्दी माध्यम की चित्रांशी कुशवाहा को 600 में 566 अंक मिले। 94.33 प्रतिशत के साथ चित्रांशी ने जिले में 10वां स्थान प्राप्त…
Read More
जाम के लिए बदनाम राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास स्वीकृत होने पर बांटी मिठाई

जाम के लिए बदनाम राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास स्वीकृत होने पर बांटी मिठाई

*वाराणसी: राजातालाब/ स्थानीय लोगों व राहगीरों की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास स्वीकृत होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने मिठाई बांटी। गौरतलब हो कि बनारस प्रयागराज रेल खंड स्थित समपार संख्या 13 पर अंडर पास की मांग को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से आंदोलित थे। कई बार स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों को ज्ञापन देने के साथ ही प्रदर्शन भी किया था। यहां पर अंडर ब्रिज निर्माण की लागत 14 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि…
Read More
हिण्डाल्को रेणुकूट को मिला जल सरंक्षण के क्षेत्र में रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड

हिण्डाल्को रेणुकूट को मिला जल सरंक्षण के क्षेत्र में रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड

 रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा नगर एवं आसपास के इलाकों में जल संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने को लेकर रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हिण्डाल्को को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया जहां पुरस्कार प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के तौर पर वाइस एडमिरल गुरचरन सिंह (कमांडेंट एनडीए, पुणे) मौजूद रहे।  गौरतलब है कि, जल संरक्षण आज के युग में सबसे ज्वलंत विषयों में से एक है। लगातार भूजल का अत्यधिक दोहन, दिन-प्रतिदिन घटता जल स्तर, मानसून में अनियमितता, शहरीकरण, पर्याप्त जलप्रबंधन का अभाव ऐसे अनेक कारक हैं, जो जल संरक्षण को…
Read More
उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में बड़ा बदलाव

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में बड़ा बदलाव

*उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण* रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में किए सुधार के चलते अब उद्योग एक ही भू-खंड पर दोगुना निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर हुए इस संशोधन से राज्य में उद्योगों एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम में संशोधन 24 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किए गए हैं। फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 किया गया है, जिससे उद्योग एक ही भूखंड पर अब दोगुना निर्माण कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से…
Read More
छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

*धमतरी और कांकेर में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश* रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को धमतरी और कांकेर जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर इस प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, विष्णु के सुशासन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। धमतरी जिले के ग्राम तेलिनसत्ती में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का दौरा करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने…
Read More
138 एनआई एक्ट: दोषी शांतनु चतुर्वेदी को एक वर्ष की कैद

138 एनआई एक्ट: दोषी शांतनु चतुर्वेदी को एक वर्ष की कैद

- अभियुक्त द्वारा दिए गए 7 लाख रुपये बाउंस चेक का मामला सोनभद्र।  जमीन विक्रय करने के एवज में  लिए गए एडवांस को अभियुक्त द्वारा 7 लाख रुपये का बाउंस चेक  दिए जाने के मामले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुरलीधर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए धारा 138 एनआई एक्ट में दोषसिद्ध पाकर दोषी शांतनु चतुर्वेदी को एक वर्ष की कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा निर्णय एवं आदेश की तिथि से दो माह के अंदर 14 लाख रुपये परिवादी को प्रतिकर के रूप में तथा 25 हजार रुपये अर्थदंड देना होगा। प्रतिकर की धनराशि अदा…
Read More
एक राष्ट्र एक चुनाव से देश होगा खुशहाल – विधायक रमाशंकर पटेल 

एक राष्ट्र एक चुनाव से देश होगा खुशहाल – विधायक रमाशंकर पटेल 

प्रबुद्ध समागम में बुद्धिजीवियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए दिखाया उत्साह  अहरौरा, मिर्जापुर /देश के चुनावी ढाचे मे बदलाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिखाए जा रहे संकल्प एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में खुशहाली आयेगी यह बातें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा गुरुवार को नगर के जय हिन्द इंटर कालेज में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित प्रबुद्ध समागम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही ।विधायक ने कहा 1967 से पहले देश लोकसभा व विधानसभा का चुनाव एक साथ हुआ करता था, विरोधी दल जो एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हाय-तौबा मचा रहे हैं…
Read More