इफको फूलपुर इकाई की टीम ने दयालपुर में लगाया किसान चौपाल  

Spread the love

प्रयागराज । इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव -दयालपुर में जाकर किसान चौपाल लगाया, जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया। टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने किसानों से वार्ता की तथा कहा कि नैनो उर्वरक के प्रयोग से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं ।अतः इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने जमीन एक हिस्से में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी का अवश्य प्रयोग करें तथा अंतर देखे। इस वर्ष इफको की तरफ से निःशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराने की घोषणा की ।नैनो उर्वरक के बारे में जागरूकता अति आवश्यक है। चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति उत्साह दिखाया।  इस दौरान कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिशचन्द्र, इफको इम्पलाइज संघ यूनियन के महामंत्री विजय कुमार यादव ,जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, सुमित तेवतिया, ग्राम दयालपुर के ग्राम प्रधान श्याम बाबू, सुनील मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्र, संजय मिश्रा, राम चंद्र यादव, पप्पू यादव, हरिश्चंद पटेल, राम दत्त तिवारी, अशोक दुबे ब्यास तिवारी, डाक्टर विजय यादव , डाक्टर मौर्या हरिहर मिश्रा  मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *