11
Jan
अनपरा (सोनभद्र)। कड़कती ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। मंडल की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती इंदु सिंह के दिशा-निर्देशन में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के तत्वावधान में सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रणहोर के खरवारी बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।दिशिता महिला मंडल रेनुसागर सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सतत् प्रयत्नशील रहा है। इसी श्रृंखला में ठंड से राहत दिलाने के लिये आयोजित कम्बल वितरण के कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे 101 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे…
