लक्ष्य की प्राप्ति व्यक्तित्व, अनुशासन और निरंतर प्रयास से निर्धारित होती है – आर पी सिंह

Spread the love

एबीपीएस रेणुसागर की आयुषी मिनेरिया को मिला चेयरमैन अवॉर्ड

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में एच आर हेड आशीष कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर की होनहार छात्रा आयुषी मेनारिया कक्षा 12  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा वर्ष-2025 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर 96.6% अंक अर्जित कर  “चेयरमैन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह अत्यंत सम्मानित चेयरमैन अवार्ड आदित्य बिड़ला ग्रुप स्कूल के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है जिसके अंतर्गत आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष श्रीयुत् कमार मंगलम बिड़ला की ओर से एक लाख रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय के अध्यक्ष एवं रेणुपावर कंपनी के यूनिट हेड  आरपी सिंह द्वारा विद्यालय की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्रदान किया गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि यूनिट हेड ने आयुषी की इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने उद्बोधन में हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड एवं एबीपीएस रेणुसागर के अध्यक्ष  आर.पी. सिंह ने कहा कि आज के युग में सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, अनुशासन और निरंतर प्रयास से निर्धारित होती है। आयुषी मिनेरिया ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी न केवल अपने परिवार बल्कि संस्था और समाज का नाम भी गौरवान्वित करते हैं।”

इस अवसर उपस्थित विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक और यूनिट एचआर हेड  आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि “इस पुरस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान देना है।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य  एस के सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आयुषी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने आयुषी तथा विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में आयुषी के माता-पिता के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रगण उपस्थित रहे।एबीपीएस रेणुसागर की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी मिनेरिया को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और बहुमुखी प्रतिभा के लिए चेयरमैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *