विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश: स्टाम्प मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

काशी में विगत 9 वर्षों में रू0 35,156 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज आदि बुनियादी सुविधाओं 486 परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को लोकार्पित की गयी हैं-रविन्द्र 

NTPC

*इसके अतिरिक्त लगभग 17,915 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है-स्टाम्प मंत्री*

वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का उद्घाटन करने पश्चात पत्र-प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 9 वर्ष पर “विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश” की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिकता एवं पौराणिकता को संरक्षित रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसित है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि काशी में विगत 9 वर्षों में रू0 35,156 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 486 मुख्य वृहद् परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को लोकार्पित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 17,915 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनपद में रू0 22,829 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 127 परियोजनाओं का निर्माण

पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 5,813 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। रू0 1,529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 4,934 करोड़ से अधिक लागत की रेलवे, एयरपोर्ट व अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रेटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री डी अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है। रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धी परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 2100 करोड़ से अधिक लागत की पेयजल एंव सीवरेज सम्बन्धी परियोजनायें प्रगति पर हैं। रू0 512 करोड़ से अधिक लागत की शिक्षा से सम्बन्धित 32 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू0 544 करोड़ से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है।

विद्युत सुधार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि रू0 1100 करोड़ की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरो में विद्युतीकरण, 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण एवं बायो सीएनजी प्लान्ट आदि का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 1,657 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनपद में लगातार बढ़ते भारी वाहनों के आवागमन से उत्पन्न यातायात दबाव और जाम की समस्या के समाधान हेतु 48 हेक्टेयर पर ट्रांसपोर्ट नगर योजना विकसित की जा रही है। मण्डलायुक्त कार्यालय परीसर में 2.6 एकड़ भूमि पर एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परिसर (ICCC) विकसित किए जाने का प्रस्ताव है, जिसमें 58 विभागों को एक ही भवन में स्थानांतरित करने की योजना है।वाराणसी शहर में शिवपुर तिराहे से सेंट्रल जेल होते हुए जे०पी० मेहता तिराहे को जाने वाले मार्ग को संगीत पथ के रुप में रु0 354.23 लाख की लागत से विकसित किया गया है। रू0 144.53 करोड़ की लागत के कज्जाकपुरा सेतु का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त काशी की प्रति व्यक्ति आय भी वर्तमान में बढ़कर 1,03,354 हो गयी है।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ अवधेश सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह सहित भारी संख्या में लाभार्थी एवं विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *