4 जिलों के 28 शिक्षकों ने सीखा छोटे बच्चों को रोचक तरीके से भाषा और अंक पढ़ाने का तरीका

चौबेपुर/ प्रारंभिक कक्षाओं में रोचक तरीके से भाषा गणित पढ़ाने की विधि सिखाने के लिए आशा ट्रस्ट द्वारा चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भंदहाकला स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर किया गया । इसमें वाराणसी, मिर्ज़ापुर बलिया जिलों से कुल 28 प्रतिभागी सम्मिलित रहे । इन प्रतिभागियों में अधिकतर आशा सामाजिक शिक्षण केंद्रों के अध्यापक रहे जो सुदूर इलाकों अथवा ईंट भट्ठों पर प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के कार्य में लगे हुए हैं ।
कार्यशाला में गणित और भाषा को खेल, गीत और रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढाने की तकनीक पर अभ्यास कराया गया । भोपाल की एकलव्य संस्था से आये प्रशिक्षक कार्तिक कुमार शर्मा ने छोटे बच्चों को भाषा में अक्षर पहचान से लेकर शब्द और वाक्य बनाने और अंकों की पहचान करने की रुचिकर तकनीक सिखाई । उन्होंने रंगों कागज और आस पास मिलने वाली कबाड़ की वस्तुओं का अलग अलग प्रयोग कर के शैक्षिक सामग्री बनाना सिखाया। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि रोचक तरीके से पढ़ाने की तकनीक का प्रयोग करने से बच्चों में पढाई के प्रति रूचि बढ़ेंगी. कार्यक्रम के आयोजन में महेश कुमार, दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, अंगद शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
