रायबरेली। रायबरेली संयंत्र से भारत नेट चरण III परियोजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्य के प्रथम खेप 110 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल को आज दिनांक 07.02.2026 , शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर संयंत्र प्रमुख/ महाप्रबंधक – रायबरेली संयंत्र के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जहाजरानी विभाग में समस्त प्रबंधन मंडल के अधिकारियों , श्रम समिति के सदस्यों, गुणवत्ता आश्वासन विभाग के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे। प्रबंधन मंडल के अपर – महाप्रबंधक (मानव संसाधन & नगर प्रशासन) संजीब अरोरा, अपर – महाप्रबंधक (सतर्कता -उत्तरी क्षेत्र) लथा टी, उप – महाप्रबंधक (विपणन, एनएफएस & एलएस) रमेश चंद यादव, उप – महाप्रबंधक (सिविल, केंद्रीय सेवाएं & एलएस) नरेंद्र कुमार शर्मा, इकाई सतर्कता – प्रमुख विष्णु दत्त मिश्रा, गुणवत्ता आश्वासन के प्रमुख उप – प्रबंधक बृजेश सिंह सचान, इकाई परियोजना इंद्र नाथ पटेल ,

सहायक प्रबंधक – जहाजरानी, यू बी सिंह तथा रायबरेली संयंत्र के इस अनुपम क्षणों को अपने अपने चैनलों इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित थे जो इस क्षण को अपने अपने कैमरों में कैद करने हेतु प्रतीक्षित थे
आपको अवगत कराते चले कि भारत नेट परियोजना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसमें देश के लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़कर दूरसंचार उपकरणों से संवर्धित करना है जिसमें अभी तक लगभग 2 लाख किलोमीटर OFC विनिर्माण का कार्यादेश प्राप्त हुआ हैं। इससे पूर्व दो चरणों का कार्य सफलतापूर्वक संपादित हो चुका है । तृतीय चरण में आई टी आई लिमिटेड रायबरेली संयंत्र को मुख्य रूप से अभी तक हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पूर्वोत्तर राज्य का कुल 18, 000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल आपूर्ति हेतु कार्यादेश प्राप्त हो चुका है जिसमें कुल 110 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल को गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप पाने पर प्रथम खेप आपूर्ति को आज हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जा रहा है। रायबरेली संयंत्र में आज से लगभग 06वर्षों पूर्व भारतीय सेना के ASCON परियोजना के लगभग 7,800 करोड़ कार्यादेश प्राप्त होने पर पूर्ण विनिर्माण और समस्त आधारभूत सुविधाओं से परिपूर्ण आप्टिकल फाइबर केबल को स्थापित किया गया था तब से लेकर आज तक रायबरेली संयंत्र ने लाखों किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल आपूर्ति कर भारतीय सेना, भारतीय रेल और भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड को एक उच्चकोटि का संचार समाधान प्रदान किया है और आत्म निर्भर भारत की दिशा में एक अतुलनीय योगदान प्रदान किया है। इस पूरे आयोजन को संयंत्र जनसंपर्क अधिकारी और राजभाषा अधिकारी ने बहुत ही कुशलता पूर्वक संपादित किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
