राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा दिनांक 18 मार्च, 2026 (बुधवार) को धावन नगर बस्ती, रांची में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 146 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित विभिन्न रोगों की जाँच की गई। साथ ही, सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर), डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. सत्यप्रकाश रंजन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, डॉ. साइम, श्री मुन्ना कुमार सिंह एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
