मेजा । मंगलवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट (CIPET), लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल सभागार में किया गया। जिसमें 40 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सीपेट (CIPET), लखनऊ के सहयोग से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया है। 40 प्रशिक्षार्थियों को सीपेट, लखनऊ में चार माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण मशीन ऑपरेटर – टूल रूम ट्रेड में प्रदान किया गया, जिसके उपरांत 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिया गया। प्रशिक्षित युवाओं को गुजरात और हरियाणा राज्यों की विभिन्न अग्रणी कंपनियों में नियुक्तियां भी प्राप्त हुई हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने अपने संबोधन में कहा, “युवा शक्ति देश का भविष्य है। उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देकर हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं। कौशल विकास ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति है।”एवं उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने मेजा ऊर्जा निगम और सीपेट को अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक, अनुरक्षण), विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), डॉ ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), नवाब अंसारी, (अपर महाप्रबंधक, सतर्कता), यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित सीपेट के अधिकारी, एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
