महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर सम्पन्न हुई कार्यशाला 

कार्यशाला में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर डाला गया प्रकाश

महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रमों की गयी समीक्षा

लखनऊ:/ उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन आयोग के सभागार में किया गया।  कार्यशाला का शुभारम्भ उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव व श्रीमती चारू चौधरी के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया। 

बैठक का शुभारम्भ पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन करते हुये किया गया। रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गये सामाजिक सुधार सम्बन्धी कार्यों यथा सती प्रथा का विरोध, शिक्षा का प्रसार इत्यादि की जानकारी दी गयी।         

इसके उपरांत प्रथम सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध श्रीमती रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार यादव द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों, उनसे सुरक्षा तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, बाल शोषण, 1090 की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क, एसिड अटैक, पिंक बूथ, आशा ज्योति केन्द्र, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। द्वितीय सत्र में विभिन्न जनपदों में मा. सदस्यों द्वारा विगत माह में की गयी महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी तथा आगामी माह में जनसुनवाई एवं आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। 

सदस्य सचिव श्रीमती सुधा वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी मा. पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, मा. उपाध्यक्ष (द्वय) श्रीमती अपर्णा यादव, श्रीमती चारू चौधरी तथा सदस्यगण श्रीमती हिमानी अग्रवाल, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू प्रजापति, श्रीमती पूनम द्विवेदी, श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी, श्रीमती सुजीता कुमारी, श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती नीलम प्रभात, श्रीमती गीता बिन्द, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, श्रीमती मीनाक्षी भराला, श्रीमती ऋतु शाही, श्रीमती सुनीता सैनी, श्रीमती एकता सिंह, श्रीमती अर्चना पटेल, श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा, श्रीमती रेनू गौड, श्रीमती मनीषा अहलावत, श्रीमती सपना कश्यप, श्रीमती संगीता जैन, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध श्रीमती रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *