गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पशु तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त संतोष तिवारी पुत्र स्वर्गीय वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 60 वर्ष को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम्हा मोड़, ग्राम मरकरी थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से अभियुक्त को एक मालवाहक टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 64 CT 1158 के साथ पकड़ा। यह वाहन पूर्व में गोवंश परिवहन में प्रयुक्त पाया गया था, जिसे सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी मु0अ0सं0 03/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर के अंतर्गत की गई।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *