आपसी विवाद में 8 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 07 जनवरी 2026 को विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई।पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के अभियुक्तों को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रथम पक्ष से तीन और द्वितीय पक्ष से पांच लोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *