ग्रामीणों ने मानक विहीन चल रहे क्रेशर प्लांटों को बंद कराने के लिए एस डी एम को सौंपा पत्रक 

ग्रामीणों का कहना है क्रेशर प्लांटों से उड़ने वाले धूल गर्दे से गांव में रहना मुश्किल 

NTPC

अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के ग्राम सभा भगौती देई के ग्रामीणों ने मानको के विपरीत संचालित क्रेशर प्लांटों को बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील मुख्यालय चुनार पहुंच कर उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया। ग्रामीणों का कहना है की भगोतीदेई गांव के तीन तरफ मानकों को दरकिनार कर चलते क्रेशर प्लांटों से गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी  चुनार राजेश कुमार वर्मा सहित अपर जिला अधिकारी भू एवं राजस्व  देवेंद्र प्रताप सिंह को मांग पत्र देकर मांग किया की भगोतीदेई गांव के उत्तर पश्चिम, दक्षिण, पश्चिम, पूरब, सहित चारों तरफ चल रहे मानक विपरीत स्थापित स्टोन क्रेशर प्लांटों से इतना अधिक धूल गर्दे उड़ रहे हैं की गांव में रहना दूभर हो गया है। इन सभी क्रेशर प्लांटों को पूर्ण रूप से बंद किया जाए तथा इसमें संलिप्त अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी उचित संवैधानिक करवाई किया जाए । क्रेशर खनन को लेकर एन जी टी तक आवेदन करने वाले संपूर्णानंद ने बताया की भगोतीदेई गांव के पास स्थित बस्तियों से सटा हुआ व धार्मिक स्थल स्कूल से न्यूनतम  500 मी दूरी पर ही क्रेशर प्लांटों को स्थापित करने का आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भारत सरकार द्वारा निर्धारित है लेकिन इन दूरी दूरी को दरकिनार करते हुए क्रेशर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके साथ गलत तरीके से क्रेशर संयंत्र संचालक के लिए एनओसी भी जारी किया गया है ।  जिसके चलते बस्ती स्कूल तथा धार्मिक स्थलों के पास भी क्रेशर प्लांट का निर्माण व संचालन हो रहा है जिसके कारण प्रदूषण अत्यधिक मात्रा में फैल गया है । जिससे ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया है । धूल गर्दे से फसल पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं तथा ग्रामीण अनेकों बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं जिसमें सिल्कोसिस, क्षय रोगी, कैंसर,दमा, खुजली आंखों में जलन आदि मुख्य है।पत्रक देने वालों में ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह, सम्पूर्णा नन्द, अमित कुमार सिंह, संजय सिंह, संदेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, रुपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *