नौगढ़। भारतीय स्टेट बैंक तिवारीपुर से सोनवार मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर के आक्रोश का इजहार किया।तिवारीपुर से सोनवार गांव के पुराने ईदगाह होते हुए बरहक प्रधान के घर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि तारकोल और काली गिट्टी डालने के बाद भी गिट्टियां उखड़ रही हैं। जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा हैं।बताया जाता है कि सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था सीडी निर्माण खंड चन्दौली से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करके अनियमितताओं की जांच कर उचित कार्रवाई करें। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर ब्लॉक या तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
