16
Feb
वाराणसी, : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में काशी तमिल संगम 3.0 के अंतर्गत आयोजित हो रहे बौद्धिक कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों, शिक्षकों, लेखकों और विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति, मातृभाषा, संगम साहित्य और विकसित भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थियों और लेखकों के 205 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत कला भवन का भ्रमण किया। वहां उन्होंने भव्य पेंटिंग गैलरी, मूर्तिकला गैलरी, और मालवीय गैलरी का अवलोकन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी-बीएचयू परिसर का दौरा किया, जहां सदस्यों ने अनुसंधान, नवाचार, खेल संरचनाओं और…
