Varanasi

मनरेगा का नाम बदलने पर मनरेगा मजदूर यूनियन का विरोध

मनरेगा का नाम बदलने पर मनरेगा मजदूर यूनियन का विरोध

वाराणसी: राजातालाब, विकास खंड आराजीलाईन स्थित ग्राम पंचायत महगांव में बुधवार को 'मनरेगा मजदूर यूनियन' की बैठक आयोजित की गई। यूनियन की सह संयोजिका रेनू पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'जी राम जी' किए जाने का विरोध किया गया। बता दे कि विपक्ष पूरे देश में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यूनियन गांवों और कस्बों में मजदूरों के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य नाम बदलने का विरोध करना और मनरेगा को…
Read More
उद्गार’ की 132वी कवि गोष्ठीे का भव्य आयोजन

उद्गार’ की 132वी कवि गोष्ठीे का भव्य आयोजन

‘उद्गार’ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा स्याही प्रकाशन के उद्गार सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन संपन्न काशी। नगर के साहित्यिक परिदृश्य में निरंतर सक्रिय ‘उद्गार’ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा स्याही प्रकाशन के उद्गार सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का भव्य, गरिमामयी एवं अत्यंत सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस साहित्यिक समागम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. डी. आर. विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात कवि एवं चिंतक डॉ. राकेश चंद्र पाठक ‘महाकाल’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  एन. बी. सिंह की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की। गोष्ठी में स्याही प्रकाशन के प्रकाशक एवं प्रधान संपादक पंडित छतिश द्विवेदी…
Read More
आकाशवाणी वाराणसी में “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता” विषय पर कार्यशाला आयोजित

आकाशवाणी वाराणसी में “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता” विषय पर कार्यशाला आयोजित

POSH अधिनियम, समानता एवं सुरक्षित कार्य-संस्कृति पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण वाराणसी/ कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव की रोकथाम, सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक कार्य-पर्यावरण के निर्माण तथा केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैजुअल प्रस्तोताओं को लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं की सम्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आकाशवाणी वाराणसी में “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता (जेंडर सेंसिटाइजेशन)” विषय पर एक विस्तृत एवं जागरूकता-आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अपराह्न 2.00 बजे केंद्र के सभागार में केंद्राध्यक्ष स्वतंत्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन…
Read More
सभी कलाकृतियां संस्कृति विभाग के पास सुरक्षित, पुनर्निर्माण के पश्चात यथास्थान होंगी पुनः स्थापित – मंत्री ए के शर्मा

सभी कलाकृतियां संस्कृति विभाग के पास सुरक्षित, पुनर्निर्माण के पश्चात यथास्थान होंगी पुनः स्थापित – मंत्री ए के शर्मा

मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का जवाब* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, नमो घाट, अस्सी घाट सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से काशी की भव्यता और दिव्यता को नई दिशा मिली। इसी श्रृंखला में मणिकर्णिका घाट पर पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ* वाराणसी,/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से काशी स्थित विश्वप्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि…
Read More
झारखण्ड के प्रगतिशील किसानों ने आइसार्क में आधुनिक कृषि तकनीकों को जाना

झारखण्ड के प्रगतिशील किसानों ने आइसार्क में आधुनिक कृषि तकनीकों को जाना

वाराणसी। झारखण्ड चतरा जिले से आए 13 प्रगतिशील किसानों के एक दल ने वाराणसी स्थित अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) का गुरूवार को भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, संसाधन-सक्षम तकनीकों और जलवायु-अनुकूल खेती के बारे में जानकारी देना था। यह भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), वाराणसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसे डॉ. एन. के. सिंह, हेड, केवीके,वाराणसी ने समन्वित किया। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के किसानों के बीच ज्ञान साझा करना और उनकी क्षमता को मजबूत करना है। इस अवसर पर आइसार्क के वैज्ञानिकों ने…
Read More
रांची झारखंड से लापता भाई-बहन की तलाश जारी

रांची झारखंड से लापता भाई-बहन की तलाश जारी

अंश उम्र 5 वर्ष एवं अंशिका उम्र 4 वर्ष इसी माह से हैं लापता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सहयोग की अधिकारियों से की अपील वाराणसी। रांची झारखण्ड के निवासी अंश उम्र 5 वर्ष एवं अंशिका उम्र 4 वर्ष जनवरी 2026 से लापता है। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव द्वारा बच्चों की खोज-बीन के लिए सहायता हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कहा गया है। तत्क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार ने जनपद के सदस्य, मानव तस्कर विरोधी संगठन, पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षक, बाल गृह रामनगर तथा पराविधिक स्वयं…
Read More
नमो शक्ति रथ का शुभारंभ:वाराणसी में महिलाओं के स्तन कैंसर की समय पर पहचान की ऐतिहासिक पहल

नमो शक्ति रथ का शुभारंभ:वाराणसी में महिलाओं के स्तन कैंसर की समय पर पहचान की ऐतिहासिक पहल

विकसित भारत की संकल्पना स्वास्थ्य परिवार से ही संभव-डॉ कार्तिकेय शर्मा स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार का आधार-पूनम मौर्या  वाराणसी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर पहचान और निवारक देखभाल के उद्देश्य से “नमो शक्ति रथ” का शुभारंभ बुधवार को मंडलायुक्त सभागार से किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री के “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” विज़न से प्रेरित है तथा महिला- केंद्रित निवारक स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व आईटीवी के फाउंडर डॉ कार्तिकेय शर्मा, जिला पंचायत…
Read More
महापुरुष-गुरुजन हमें अपने तदरूप बनाना चाहते हैं – पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी

महापुरुष-गुरुजन हमें अपने तदरूप बनाना चाहते हैं – पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी

माँ महा मैत्रायणी योगिनी जी का निर्वाण दिवस मनाया गया पड़ाव, वाराणसी/ हमलोगों का आचरण-व्यवहार हर जगह बदलता रहता है। जैसा व्यवहार-आचरण हमलोग यहाँ या अपने दूसरे आश्रम में करते हैं, जैसा बात-विचार यहाँ करते हैं, यहाँ से जाने के बाद हमारा आचरण-व्यवहार, विचार, भावनाएं आदि दूसरी हो जाती हैं। जीवन के बहुत से ऐसे भटकाव हैं, आकर्षण हैं, जिनको रोकने के लिए कहा गया है। पूज्य बाबा जी ने कहा कि शिक्षा बहुत आवश्यक है- आगे बढ़ाने के लिए, राष्ट्र-समाज को दिशा देने के लिए, आगे बढ़ाने के लिए। लेकिन इसमें अपवाद भी है, क्योंकि कई लोग शिक्षा लेकर ऊटपटांग…
Read More
मकर संक्रान्ति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

मकर संक्रान्ति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

वाराणसी। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025- 39 (2)/2016, दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (11) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2025 (गुरुवार) को निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1831 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषितं किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त लिये गये…
Read More
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया

जनपद में 250 महिलाओं को ई-रिक्सा संचालन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है मुनारी की पूनम ने बताया कि ई-रिक्शा से वो प्रतिदिन लगभग 1800 रुपए तक की आय अर्जित करती है जनपद के जिला प्रशिक्षण संस्थान, रेलवे स्टेशन व अन्य संस्थानों पर स्वयं सहायता समूह की दीदियों का कैन्टीन खुलवाया जाए-उप मुख्यमंत्री वाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में रविवार को सर्किट हाउस सभागार में बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि करने व लखपति दीदी के सपने को साकार करने हेतु तीन नवीन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ग्राम…
Read More