09
Mar
वाराणसी/ नेहरू युवा केंद्र वाराणसी, माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वाराणसी जनपद के सारनाथ स्थित धमचक मेडिसिन सेंटर में चले पांच दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का रविवार को सकुशल समापन हो गया। समापन समारोह की शुरुआत युवाओं की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित युवाओं से कहा कि जहा विभिन्न प्रदेशों के लोग एक साथ मिलते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भारत विविधताओ का देश है, जहां अनेकता में एकता…
