07
Jun
*विधायक नीलकंठ तिवारी ने विकास कार्य का किया शिलान्यास-लोकार्पण* *क्षेत्र के दारानगर उद्यान के भी विकास कार्य का हुआ शिलान्यास* वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। दक्षिणी विधानसभा में स्थित प्रसिद्ध सांस्कृतिक स्थल नरसिंह चबूतरा का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। उक्त अवसर पर डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रसिद्ध नरसिंह चबूतरे पर विगत 400 वर्षों से नरसिंह लीला होती आ रही है। इसके अलावा इस स्थान पर अन्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्य होते रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इस स्थान पर वट सावित्री…
