11
Jul
वाराणसी/ श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रातः 8 बजे श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पूज्यपाद बाबा जी ने संस्था की शाखाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की संतान है। हम सभी उनके दिखलाये मार्ग पर चलकर जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा व श्रद्धा के साथ क्रियान्वित करें। पूज्यश्री ने…
