30
Jul
वाराणसी/ काशी के माहात्म्य की चेतना की जागृति के लिये काशी की संगीत परंपरा भी एक अतुलनीय ज्ञान मार्ग है और इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र का क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी इसका संवाहक एवं संरक्षक है, इसके अनुरूप कला केन्द्र द्वारा संस्कार भारती काशी प्रान्त के सहयोग से अपने सभागार में 30 जुलाई, 2025 को नादयात्रा शृंखला का आयोजन किया गया। इस संगीतमय कार्यक्रम की मुख्य गायिका डॉ० संगीता पण्डित (उपशास्त्रीय गायिका, एवं संकाय प्रमुख, संगीत एवं मंच कला संकाय) थीं। उनके साथ गायन सहयोग में सुश्री निवेदिता श्याम, सुश्री अलका कुमारी, सुश्री शमयिता पांजा थी। डॉ. पंडित के साथ तबले पर संगत कर रहे थे पं. ललित कुमार, सारंगी…
